{"_id":"572262a44f1c1b8d07a919e0","slug":"shoe-shops-fire-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूतो की दुकानों में आग से अफरा-तफरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूतो की दुकानों में आग से अफरा-तफरी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
People arrived at the scene on fire.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर की नगर कोतवाली क्षेत्र के नया बाजार स्थित कुछ दुकानों में बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक से आग लग गई। इससे दुकानदारों और बाजार में आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया, मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, जिसके बाद इंचार्ज पन्नालाल और तेजवीर सिंह अपनी टीम के साथ तीन गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे।
करीब आधा घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से जूते के गोदाम, छाते की दुकान और क्रॉकरी की दुकान में नुकसान हुआ। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे,
विज्ञापन
जिन्होंने व्यवस्था बनाने में मदद की। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। हैरत की बात यह है कि जिस जूते के गोदाम में यह आग लगी। उसमें एक साल पहले भी आग लग चुकी है।