फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shock: Corona cools down cold business

झटका : कोरोना ने ठंडा कर दिया ठंडे का कारोबार

Mon, 19 Apr 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Shock: Corona cools down cold business
आइसक्रीम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना महामारी ने कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम के बाजार को ठंडा कर दिया। जनपद में आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स का हर वर्ष 100 करोड़ का कारोबार होता था, जो घटकर 50 फीसदी ही रह गया। मार्च से कारोबार की अच्छी शुरूआत होती थी। इसके बाद अक्तूबर और नवंबर माह तक खूब बिक्री होती थी। अब तापमान भी चढ़ रहा है और अप्रैल आधा बीत चुका है और अधिकतम तापमान भी रोजाना 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। इसके बाद भी आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स कारोबार ने रफ्तार नहीं पकड़ी है।
विज्ञापन

जनपद में विभिन्न कोल्ड्र ड्रिंक कंपनियों के 52 डिस्ट्रीब्यूटर हैं। इनमें से महानगर में सर्वाधिक 35, जबकि बाकी डिस्ट्रीब्यूटर देवबंद, रामपुर मनिहारान, गंगोह, नागल, बेहट, छुटमलपुर, सरसावा, नानौता देवबंद आदि क्षेत्रों में हैं। कोल्ड ड्रिंक कारोबार में मार्च से जून तक कंपनियों और डिस्ट्रीब्यूटरों के टारगेट भी पूरे हो जाते थे। इसके बाद कंपनियां माल सप्लाई के लिए वेटिंग देती थी। बीते वर्ष लॉकडाउन से पहले तक कोल्ड ड्रिंक का वर्ष में 50 करोड़ का कारोबार हुआ है। अनलॉक में जब स्थिति सामान्य हुई तो एक बार फिर कारोबार बढ़ा, लेकिन अब दोबारा कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही कारोबार घटकर 50 फीसदी रह गया।
विज्ञापन

इसी तरह आइसक्रीम के कारोबार में गिरावट आई है। जिले में आइसक्रीम कंपनियों के 28 डिस्ट्रीब्यूटर हैं। साल में आइसक्रीम का कारोबार 50 करोड़ से अधिक होता था। कोरोना संक्रमण के डर से लोगों ने ठंडे पदार्थों से दूूरी बनाई तो आइसक्रीम का कारोबार भी आधा ही रह गया। कोल्ड ड्रिंक की तरह आइसक्रीम का व्यापार 50 फीसदी घट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार कम होने की मुख्य वजह
शादी समारोह और अन्य कार्यक्रम सूक्ष्म रूप से होने से इन उत्पादों की मांग घटी।
संक्रमण के दौर में लोग ठंडे पदार्थ लेने से बच रहे हैं।
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए गर्म पानी में काढ़ा पीना अपनाया है।
चिकित्सक भी बदलते मौसम और संक्रमण की वजह से ठंडे पेय से परहेज की दे रहे सलाह।
कोरोना काल से पहले जिले भर में कोल्ड ड्रिंक का अच्छा कारोबार होता था, लेकिन अब कारोबार घटकर 50 फीसदी ही रह गया है। - सचिन सिंघल, कोल्ड ड्रिंक कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर ।

कोरोना महामारी के चलते आइसक्रीम के कारोबार में 50 फीसदी गिरावट आई है। लोग आइसक्रीम खाने से बच रहे हैं और शादियों व समारोह के आर्डर भी नहीं मिल रहे हैं। कारोबार में भारी गिरावट है। - सन्नी कुमार गुलाटी, आइसक्रीम कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed