फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shivratri is the holy meeting of Shiva-Parvati: Kalendranand

शिव-पार्वती का पावन मिलन ही शिवरात्रि: कालेंद्रानंद

Tue, 26 Jul 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Shivratri is the holy meeting of Shiva-Parvati: Kalendranand
राधा विहार स्थित औधड़दानी महादेव मन्दिर में जलाभिषेक करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर महारुद्राभिषेक किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव-पार्वती का पावन मिलन ही शिवरात्रि है। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित श्रावण मास पूजा में शिवरात्रि पर औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव का दूध, दही, घी, शक्कर, गंगाजल से महा स्नान कराया गया। इसके साथ ही रुद्रीपाठ, शिव सहस्त्रनाम स्त्रोत, शिव महिमन स्त्रोत के साथ पूजा अर्चना की गई। इसके उपरांत महादेव का अबीर गुलाल, चंदन एवं भस्म से शृंगार किया गया। तत्पश्चात भोलेनाथ को महाभोग अर्पण कर आरती उतारी गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा जब परम पुरुष प्रकृति को धारण कर अंगीकार करते हैं, वही शिव और पार्वती का पावन मिलन कहा जाता है। यही श्रावण मास की शिवरात्रि है। श्रावण मास ऐसा महीना है, जिसमें प्रकृति अपने सौंदर्य के चरम पर होती है, जिसका वर्णन परम तत्व रूप में शिवधरा पर आकर करते हैं। ऐसी मान्यता है की संपूर्ण सावन मास शिव कैलाश से प्रस्थान कर धरा पर भक्तों का कल्याण करने के लिए आते हैं। इस दौरान पंडित नीरज मिश्रा, पंडित योगेश तिवारी, पंडित ऋषभ शर्मा, अरुण स्वामी, अजब सिंह चौहान, रमेश शर्मा, नरेश चंदेल, दिनेश ठाकुर, मनोज चौहान, भाविन चंदेल, वर्णिका चंदेल, भूपेंद्र सिंह, उमा, सुचेता, वर्षा, बबीता, वीना, मीणा, कोमल, ममता, सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिव में सभी शक्ति समाहित: जोशी
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में भगवान संकटमोचन महादेव का गंगाजल से अभिषेक किया गया। धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में आचार्य शांतनु जोशी व पंडित खेमराज मिश्रा ने मंत्रोचारण के साथ दूध, दही, शक्कर, घी, पंचामृत से रुद्रीपाठ के उच्चारण के साथ रुद्राभिषेक किया। यजमान अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी उचित शर्मा, प्रमुख उद्योगपति देवेंद्र बंसल, रविंद्र कठपाल ने चंदन व भस्म से भगवान संकटमोचन महादेव का शृंगार कर आरती उतारी। अतुल जोशी जी महाराज ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव इस सृष्टि का मूल आधार है। भगवान शंकर अत्यंत शीघ्रता से प्रसन्न होने वाले देव है। शिव में ही शक्ति समाहित है। भगवान शिव के गले में सर्प विराजमान है, लेकिन फिर भी प्रभु शांत रूप में समाधि में विराजमान है, जो हमें विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की प्रेरणा देती है। श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना विशेष लाभदायक है। इस दौरान सतीश गुप्ता, योगेश गर्ग, सुभाष सैनी, चांद कुमार, योगेश अग्रवाल, आदित्य, रमाकांत, कुशल जोशी, अनीता, रामप्रताप शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed