{"_id":"657dfb0bf9e20d14f502581a","slug":"shivpal-yadav-will-come-today-will-participate-in-many-programs-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-14822-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आज आएंगे शिवपाल यादव, कई कार्यक्रम में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आज आएंगे शिवपाल यादव, कई कार्यक्रम में होंगे शामिल
Sun, 17 Dec 2023 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 17 Dec 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव रविवार को जनपद में आएंगे। वे यहां पर कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शिवपाल सिंह यादव रविवार को दोपहर 12 बजे देहरादून चौक स्थित लोकनिर्माण विभाग के अतिथि गृह पहुंचेंगे। इसके बाद अपराह्न 1.15 बजे ग्राम साढ़ौली कदीम स्थित विकसित आईटीआई में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद उनका अहमद बाग में स्थित पूर्व विधायक स्वर्गीय महावीर राणा के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। गांव माटकी में तारिक गुड्डू के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका रात्रि विश्राम लोकनिर्माण विभाग के अतिथिगृह में में रहेगा। सोमवार की सुबह सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद के वर्धमान कालोनी स्थित आवास पर जाएंगे। इसके बाद सुबह 9.30 बजे वे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन