फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ship will fly, you will travel

प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट उड़ान योजना को लगा पंख

Wed, 06 Nov 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ship will fly, you will travel
उडे़ंगे जहाज, सफर करेंगे आप
विज्ञापन

सहारनपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘उड़ान योजना’ के तहत सहारनपुर के ‘ड्रीम’ प्रोजेक्ट एयरपोर्ट को बड़ा तोहफा मिल गया है। मोदी सरकार की सोच को गति देते हुए प्रदेश की योगी सरकार ने सकारात्मक सोच और वायदों को धरातल पर उतारने का काम किया है। अब सहारनपुर के बाशिंदों के अलावा हरियाणा के लोगों को भी नजदीकी एयरपोर्ट का भविष्य में तोहफा मिलने जा रहा है।
सहारनपुर जनपद के सरसावा स्टेशन अंतर्गत प्रदेश के योगी सरकार ने सहारनपुर के ड्रीम प्रोजेक्ट में एयरपोर्ट का तोहफा देने का एलान किया था। गंगोह उपचुनाव के दौरान और उससे पहले मुख्यमंत्री ने सहारनपुर को पुवांरका में जहां विवि का एलान किया था तो इससे पहले सरसावा में एयरपोर्ट को लेकर बेहद दिलचस्पी दिखाई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उड़ान योजना से जोड़कर इसे पंख लगाने की सोच को आगे बढ़ाया गया। प्रदेश सरकार की दिलचस्पी की वजह से भारत सरकार की ओर से इसे मंजूरी प्रदान कर दी गई। प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने योगी सरकार की दिलचस्पी के बाद गति दी। शासन की ओर से जारी सरसावा के 40 करोड़ की पहली किस्त ने महत्वपूर्ण मोदी सरकार की ‘उड़ान’ योजना को पंख लगा दिया है। एयरपोर्ट के सपने को साकार होते हुए सहारनपुर के लोग देखेंगे। सहारनपुर के अलावा हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला सहित कई शहरों के लोगों को एयरपोर्ट बनने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सहारनपुर के ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए खुशखबरी है। सभी को इससे लाभ होगा। शासन ने त्वरित गति से काम किया है। कास्तकारों को रकम जल्द दे दी जाएगी। एयरपोर्ट जल्द आकार लेता हुआ दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed