फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shatabdi Express for three months only to Haridwar

शताब्दी एक्सप्रेस तीन माह तक सिर्फ हरिद्वार तक

Sun, 10 Nov 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shatabdi Express for three months only to Haridwar
Shatabdi Express for three months only to Haridwar
सहारनपुर। देहरादून में नए सिरे से बनाए जा रहे रेलवे यार्ड के चलते देहरादून के लिए जाने वाली एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ही नहीं सुपरफास्ट ट्रेनों को भी कैंसल कर दिया गया है। लगभग तीन माह तक हरिद्वार सेक्शन तक संचालित होगी।
विज्ञापन

देहरादून में होने वाले रेलवे यार्ड के निर्माण को लेकर तीन महीने तक के लिए देहरादून के बीच रेलवे यातायात बंद कर दिया गया है। रेलवे ने दस नवंबर से सात फरवरी 2020 तक देहरादून जाने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रविवार से फरवरी तक शताब्दी एक्सप्रेस हरिद्वार सेक्सन तक ही चलाई जाएगी। इसके अलावा श्रीगंगानगर एक्सप्रेस को अंबाला कैंट से वापस किया जाएगा। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14631 देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस 10 से 7 फरवरी, 14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस 9 से 6 फरवरी तक, 12687 मदुरै-देहरादून चंडीगढ़ एक्सप्रेस 2 फरवरी तक सहारनपुर तक चलेगी, 14317 इंदौर-देहरादून 9 से 9 फरवरी तक, 14318 देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस 8 फरवरी तक, 14606 जम्मूतवी-हरिद्वार एक्सप्रेस 10 नवंबर से दो फरवरी तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

12018/12017 देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 10 नवंबर से सात फरवरी तक हरिद्वार तक चलेगी। 14712 श्रीगंगानगर हरिद्वार इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 नवंबर से 7 फरवरी तक अंबाला कैंट तक चलेगी। अंबाला कैंट-हरिद्वार के बीच रदद रहेगी। 14711 हरिद्वार-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 नवंबर से 7 फरवरी तक अंबाला कैंट से चलेगी। 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस 10 नवंबर से 7 फरवरी तक सहारनपुर तक चलेगी। सहारनपुर और हरिद्वार के बीच रद्द रहेगी।
तीन महीने तक बाधित रहेगा यातायात
रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि तीन महीने तक देहरादून के लिए रेलवे यातायात बाधित रहेगा। शताब्दी एक्सप्रेस फिलहाल हर्रावाला स्टेशन तक चलेगी। देहरादून एक्सप्रेस सहारनपुर भी नहीं आएगी।

देहरादून एक्सप्रेस को सहारनपुर तक चलाए जाने की मांग
बांद्रा से देहरादून तक चलने वाली 19019-19020 एक्सप्रेस को रद्द किए जाने को लेकर यात्रियों में भारी रोष है। यात्रियों का कहना है कि दिल्ली की ओर से सहारनपुर आने के लिए सुबह अब कोई एक्सप्रेस नहीं रह गई है। दैनिक यात्री खलासी लाइन निवासी बालेंद्र का कहना है कि सुबह सहारनपुर के लिए दिल्ली की ओर से एक पैसेंजर ट्रेन के अलावा एकमात्र देहरादून एक्सप्रेस ही थी। जिसे रेलवे ने रद्द कर दिया है। जबकि इसे सहारनपुर तक चलाया जा सकता है। रमेश चंद कहते हैं कि योगा एक्सप्रेस से टपरी तक यात्री आ जाते थे, लेकिन उसे भी रद्द कर दिया गया है, जबकि उसे हरिद्वार तक चलाया जा सकता था अथवा टपरी से हरिद्वार की बजाय सहारनपुर तक लाया जा सकता था। लेकिन रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। उन्होंने रेलवे से सुबह एक एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed