फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sharbat distributed by applying Chhabil on the martyrdom day of Guru Arjun Dev

गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर छबील लगाकर बांटा शरबत

Mon, 14 Jun 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sharbat distributed by applying Chhabil on the martyrdom day of Guru Arjun Dev
सहारनपुर। सिखों के पांचवें गुरु अर्जुनदेव का शहीदी दिवस श्रद्धा भाव से मनाया। महानगर में कई जगहों पर छबील लगाकर शरबत वितरित किया। वहीं, गुरुद्वारों में कीर्तन, कथा और अरदास हुई। कोरोना गाइड लाइन के मद्देनजर सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सरदार परमजीत सिंह ने कीर्तन और सरदार कुलदीप सिंह ने कथा कराई। इसके साथ ही अरदास करने के पश्चात गुरु अर्जुन देव के जीवन पर प्रकाश डाला गया। श्रद्घालुओं ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारे में छबील लगाकर मीठा शरबत भी वितरित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह बग्गा, कोषाध्यक्ष सरदार प्रभजोत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार हेंद्र सिंह, सरदार सतविंदर सिंह माखन, सरदार सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह गऊशाला रोड स्थित पंजाबी गुरुद्वारे में सरदार कुलदीप सिंह ने कथा का कराई। रागी जत्थों ने गुरबाणी पाठ से संगत को निहाल किया। इस दौरान सरदार सुरेंद्र सिंह, गुरमेहर सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा चंद्रनगर स्थित गुरुद्वारे छबील लगाकर शरबत वितरित किया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान व पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, त्रिलोक सिंह, जगजीत सिंह, मंजीत सिंह कोका, बलजीत कौर, पुष्पा कौर, अशप्रीत कौर, जय दीपक वालिया, अमन, जसपाल सिंह ,अतर सिंह, टोनी चावला मौजूद रहे। इसी तरह खलासी लाइन, पटेलनगर, सुभाषनगर, नुमाइश कैंप सहित कई जगहों पर छबील लगाकर शरबत वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed