फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shakti champion women honored across the district

जिले भर में शक्ति चैम्पियन महिलाओं को किया सम्मानित

Fri, 27 Nov 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shakti champion women honored across the district
विकास भवन में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में डाक्टर नैना मिगलानी को सम्मानित करती डीपीओ ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य करनी वाली महिलाओं को शक्ति चैंपियन के रूप में प्रशस्ति पत्र और बैच लगाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी और जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विशेष कार्य करने पर डाक्टर नैना मिगलानी, डाक्टर ननीता चंद्रा, डाक्टर नूतन उपाध्याय, दीपमाला, दीपा, अंशिका गगनेजा, सुनीता चौधरी, प्रधानाचार्य अलका भारद्वाज को प्रशस्ति पत्र देकर और बैच लगाकर सम्मानित किया। इसी तरह जनपद के सभी 11 विकास खंडों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नकुड़ में खंड विकास अधिकारी ने रेखा कौशिक, बलियाखेड़ी में संजीता यादव, रूपा शुक्ला, इंदिरा भल्ला, रामपुर मनिहारान खंड विकास अधिकारी डाक्टर सीपी सिंह ने कुसुम लता, रूमन देवी को सम्मानित किया। इस दौरान महिला कल्याण अधिकारी नेहा शर्मा, रीना साहनी, अनीता जैन, संगीता यादव, अनीता गुप्ता, शोभा चौधरी, गरिमा, डाक्टर आशा गोयल, सीमा अग्रवाल, अनीता कुमारी, सुनीता तेजान मौजूद रहे। विकास खंड मुजफ्फराबाद में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी खंड विकास अधिकारी मनीष दत्त ने की। कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पा रानी ने किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग से नूतन वर्मा, दीपा धीमान, अंजली आर्य, कविता धीमान को सम्मानित किया गया। इनके अलावा आंगनबाड़ी उमा देवी, मुनेश देवी को सम्मान दिया गया।

मिशन शक्ति के तहत विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित महिला चिकित्सक।

मिशन शक्ति के तहत विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित महिला चिकित्सक।- फोटो : SAHARANPUR

मिशन शक्ति के तहत विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित महिला चिकित्सक।

मिशन शक्ति के तहत विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित महिला चिकित्सक।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed