फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shakambhari Siddhapeeth to be developed as a tourist destination

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा शाकंभरी सिद्धपीठ

Thu, 03 Sep 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shakambhari Siddhapeeth to be developed as a tourist destination
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर मंडल की 50 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने परियोजनाओं एवं विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से मानकों के अनुसार पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उनके निर्देशों के बाद जिले में सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और सहारनपुर विवि की स्थापना में तेजी की उम्मीदें जगी हैं। अन्य काम भी तेजी से हो पाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहा कि मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ के विकास में कोताही न बरती जाए। यात्री शेडों का निर्माण, एप्रोच मार्ग एवं पर्यटन स्थल के रूप में आधुनिक रूप में विकसित करने के प्रस्ताव यथा शीघ्र भेजे जाएं। मंडल के हर जनपद में ओडीओपी के तहत चयनित उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। प्रत्येक विकास खंड पर कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) का गठन हो। कोल्ड स्टोरेज और कृषि उत्पादों के भंडारण के निर्माण कार्यों को भी प्राथमिकता के स्तर पर पूरा किया जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को विकास कार्यों के संबंध में मासिक बैठकें करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त संजय कुमार ने स्मार्ट सिटी, अमृत योजना, सीवरेज परियोजना, सहारनपुर मेडिकल कॉलेज तथा स्पोट्र्स कॉलेज की प्रगति के संबंध में जानकारी दी। कहा कि शामली में पुलिस लाइन निर्माण और पीएसी यूनिट की स्थापना की कार्रवाई हो रही है। एल-1 व एल-2 स्तर का 100 बेड का हॉस्पिटल तैयार है। सड़क निर्माण, सेतुओं का निर्माण की कार्रवाई तेजी से हो रही है। यूरिया की उपलब्धता के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। उन्होंने शिवालिक वन क्षेत्र टाइगर रिजर्व परियोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में टाइगर रिजर्व क्षेत्र बनने से पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिवालिक वन क्षेत्र का महत्व बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वन एवं पर्यटन विभाग इस संबंध में समुचित कार्रवाई कर प्रस्ताव शासन को भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि जनपद में लोक निर्माण विभाग से संबंधित 1278 करोड़ रुपये के 11 कार्य तथा राजकीय निर्माण निगम से संबंधित 614 करोड़ रुपये के तीन कार्य, जल निगम के 66 करोड़ रुपये 31 कार्यों के निर्माण कार्य हैं, जिनमें से कुछ पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष प्रगति पर हैं।
आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, विधायक देवेन्द्र निम, विधायक कुंवर बृजेश सिंह, विधायक कीरत सिंह, मंडलायुक्त संजय कुमार, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह आदि रहे।
जनप्रतिनिधियों ने सीएम के सामने उठाए ये मुद्दे
- प्रदेश के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने सौंधेबांस में यमुना नदी पर हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले पुल के निर्माण की बात रखी। पुल के निर्माण से जनता को बड़ी राहत मिलेगी। इसके लिए प्रस्ताव भेजने को कहा गया।
- विधायक देवबंद कुंवर ब्रजेश सिंह ने जनपद से चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सुविधा की बात कही। उन्होंने देवबंद क्षेत्र के ऐतिहासिक दृष्टि से मशहूर धार्मिक स्थलों की विकास की बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यथा शीघ्र जनपद वासियों को चार धाम यात्रा करने के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा उपलब्ध होगी।
- विधायक रामपुर मनिहारान देवेंद्र निम ने सहारनपुर-यमनोत्री मार्ग के निर्माण को शीघ्र पूरा करने की बात कही। उन्होंने रामपुर मनिहारान कस्बे में 800 किमी. बेहडी रजबहे के पश्चिम दिशा की पटरी पर बाहरी पुल दिल्ली रोड से जोड़ने की बात भी रखी। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

विधायक गंगोह कीरत सिंह ने अंबेहटा-सहारनपुर मार्ग को युमना पुल से जोड़ने की बात रखी। उन्होंने महाभारत कालीन शिव मंदिर बरसी के जीर्णोद्धार कराने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित को निर्देश दिए कि यथाशीघ्र प्रस्ताव शासन को भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed