फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shadow of the corona on the bride and groom's wishes

दूल्हा दुल्हन के अरमानों पर कोरोना का साया

Mon, 16 Mar 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shadow of the corona on the bride and groom's wishes
बाजार में सजी दुल्हन की पोशाक आदि। - फोटो : SAHARANPUR
दूल्हा-दुल्हन के अरमानों पर कोरोना का साया
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना वायरस की दहशत के बीच बाजारों में सन्नाटा बढ़ता जा रहा है। सड़कों से लेकर समारोहों में लोग भीड़भाड़ से बचने लगे हैं। प्रदेश सरकार से लेकर जिला प्रशासन की ओर से भीड़ वाले आयोजनों को न करने की नसीहत दी जा रही है। ऐसे हालात में अप्रैल और मई माह में होने वाली शादियों पर भी कोरोना का असर पड़ने लगा है। दूल्हा दुल्हन के अरमानों पर कोरोना का साया पड़ गया है। शादियों के लिए बाजारों में जरूरी सामान की खरीद न हो पाने के कारण कई आयोजनों की बुकिंग होल्ड कर दी गई है।
शहर के दिल्ली और अंबाला रोड स्थित कुछ बैंक्वेट हॉल संचालकों ने बताया कि अप्रैल माह में 100 से अधिक शादियां होनी तय थीं। इसके लिए एडवांस बुकिंग के लिए तैयारी हो चुकी थी। मगर पहले दिल्ली और अब यूपी में कोरोना को लेकर हाई अलर्ट के कारण आयोजनों को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। अप्रैल माह में 15, 16, 17, 20, 23 और 26 तारीख को सबसे अधिक बुकिंग आई थीं। मगर लोकल इवेंट वाली मैरिज को छोड़कर अन्य शहरों से जुड़ीं शादियों की बुकिंग होल्ड पर कर दी गई है।
विज्ञापन

दिल्ली, गाजियाबाद से जुड़ी शादियों पर ज्यादा असर
देश में यूपी से पहले कोरोना वायरस की दस्तक दिल्ली से शुरू हुई थी। इसके चलते ही जिन शादियों में दिल्ली, गाजियाबाद या एनसीआर से बरात आनी थी, उनके आयोजन अधिक प्रभावित हुए हैं। संचालकों का कहना है कि अब कुछ आयोजक मई तक का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वायरस का असर कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल कारोबार भी प्रभावित
रेलवे रोड स्थित एक होटल के संचालक परमजोत ने बताया कि लोकल शादियों की बुकिंग पर तो असर कम है। मगर अन्य शहरों से जुड़े आयोजनों पर फर्क पड़ा है। अब सभी कोरोना का असर जल्द खत्म होने की दुआ कर रहे हैं।

अन्य शहरों से नहीं आ रहा माल
शहर की प्रमुख रायवाला मार्केट के कपड़ा व्यापारी राधेश्याम नारंग मानते हैं कि कोरोना का शादियों के आयोजन और इससे जुड़े बाजार पर गहरा असर पड़ा है। शादियों के सीजन में साड़ी, सूट, लहंगा, कोट, पैंट, जींस, शूज, ज्वैलरी से लेकर अन्य सामान की खरीद की जाती है। लेकिन कोरोना के कारण बाजार में भीड़ और खरीद दोनों ही 50 फीसदी से भी कम हो गई है। दिल्ली, लुधियाना, अमृतसर, सूरत सहित अन्य शहरों से माल नहीं आ पा रहा है। ऐसे में शादियों के आयोजन की बुकिंग पर तो ब्रेक लगेगा ही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed