फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shadow fog for three days, growing cold

Saharanpur News: तीन दिनों से छाया कोहरा, बढ़ रहा सर्दी का सितम

Sat, 07 Jan 2023 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Shadow fog for three days, growing cold
सहारनपुर में ठंड व कोहरे के चलते हसनपुर चौक पर पसरा सन्नाटा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद में बीते दिन दिनों से कोहरा छाया हुआ है। धूप न निकलने और शीतलहर के चलते शनिवार को सर्दी का असर और बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन भर कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने से लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। अगले 24 घंटे में भी मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात नौ बजे से कोहरा आना शुरू हो गया था। रात 12 बजे तक कोहरा इतना घना रहा कि शहर में लगी स्ट्रीट लाइटें भी कोहरे में गायब हो गई। शहर में गुजरने वाले राहगीरों को कोहरे के कारण निकलने में परेेशानी रही। हाईवे खासकर देहरादून रोड और अंबाला रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रही, जबकि कार और बाइक सवार धीरे धीरे चलते नजर आए। शनिवार की सुबह आठ बजे तक कोहरा नीचे ही था, लेकिन उसके बाद कोहरा आसमान में चढ़ गया। जिसकी वजह से धूप नहीं निकली। दिन भर कोहरा छाए रहने और शीतलहर के कारण सर्दी का प्रकोप बना रहा। अपराह्न करीब तीन बजे चंद मिनट के लिए सूर्य ने दर्शन दिए, लेकिन उसके बाद वह फिर से कोहरे में छिप गया। सर्दी से बचाव के लिए लोग कचरा आदि जलाकर अलाव सेकते नजर आए। शनिवार को एक ओर जहां न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं अधिकतम तापमान शुक्रवार को 10.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

बीते पांच दिन का तापमान
तिथि---------न्यूनतम--अधिकतम
07 जनवरी----5.2----11
06 जनवरी----5.5----10.5
05 जनवरी----6.2----09.5
04 जनवरी----04----15.2
03 जनवरी----05----16
02 जनवरी----04----14
01 जनवरी----8.5---14.2

सहारनपुर में ठंड में अलाव के सहारे बैठे लोग

सहारनपुर में ठंड में अलाव के सहारे बैठे लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed