फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seven zones and 30 sectors created in the district

जिले में बनाए गए सात जोन और 30 सेक्टर

Mon, 07 Dec 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Seven zones and 30 sectors created in the district
सहारनपुर। भारत बंद के आह्वान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए प्लान तैयार किया है। इसके तहत ही मंगलवार को जिले को सात जोन और 30 सेक्टरों में बांटा गया है। जिले के सभी थानों की पुलिस टीमों के अलावा पांच कंपनी पीएसी के जवानों को भी जरूरत के हिसाब से तैनात किया जाएगा। इनमें से कुछ टीमों को रात से ही अलग-अलग जगहों पर भेज दिया गया। इसके साथ ही खुफिया विभाग की टीमें अपने स्तर पर भारत बंद के साथ ही हाईवे और सड़कों पर चक्का जाम की स्थिति पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन

शहर में तो मंगलवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण यहां अधिकतर प्रतिष्ठान बंद ही रहेंगे। लेकिन जिले के कस्बों और देहाती क्षेत्रों में बंदी नहीं रहेगी। इसलिए वहां दुकानें बंद कराने के दौरान हंगामे या प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगी टीमें कड़ी नजर रखेंगी। पुलिस विभाग की ओर से यह भी आदेश दिए गए हैं कि यदि किसी स्थल पर जबरन दुकानें बंद कराने का प्रयास किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुरक्षा और शांति व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी जाएगी : डीआईजी
- डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भारत बंद के आह्वान को देखते हुए सभी टीमें अलर्ट रहेंगी। कहीं पर भी सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी जाएगी। जबरदस्ती प्रतिष्ठान बंद कराने या अनावश्यक रूप से किसी को परेशान करने की स्थिति में कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed