फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seven attackers of cement trader caught after encounter

सीमेंट व्यापारी के सात हमलावरों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा

Wed, 01 Dec 2021 11:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
Seven attackers of cement trader caught after encounter
सीमेंट व्यापारी के हमलावरों के बारे में जानकारी देते एसपी देहात अतुल शर्मा - फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। चार दिन पूर्व दिन दहाड़े सीमेंट व्यापारी पर हमला कर गोली मारने के मामले में पुलिस ने वारदात में शामिल सात हमलावरों को मुठभेड़ के बाद घटना में प्रयुक्त तीन तमंचों, कारतूस अन्य हथियारों व दो बाइक सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा। घटना में शामिल सभी हमलावरों की 18 से 24 वर्ष के बीच है। जबकि मुख्य आरोपी व उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी देहात अतुल शर्मा ने थाना परिसर में घटना का खुलासा कर बताया 28 नवंबर को क्षेत्र के देवबंद रोड पर सीमेंट व्यापारी आशीष उर्फ दीक्षांत (बाबा ठाकुर) को हमलावरों ने गोली मार दी थी। थाना पुलिस, स्वॉट टीम, सर्विलांस इकाई तथा अभिसूचना इकाई द्वारा सीसीटीवी फुटेज व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कर पुलिस ने मुख्य नामजद आरोपी अंकुर उर्फ फ्रैंकी कश्यप निवासी खुड़ाना के अलावा वीर प्रताप सिंह निवासी ग्राम सोना अर्जूनपुर हाल निवासी संतोष विहार कॉलोनी, विकास उर्फ विक्की निवासी खुड़ाना, दिग्विजय उर्फ ईलू निवासी फतेहपुर, आकिल मलिक मोहल्ला कानून गोयान (भारी अड्डा) नानौता, प्रिंस सिंह मोहल्ला शेख जादगान, आजम निवासी मोहल्ला क़ानून गोयान नानौता, अनुज निवासी टांडा हसनपुर लुहारी, थाना चरथावल मुजफ्फरनगर तथा विशाल गुर्जर निवासी मुंडी खेड़ी थाना रामपुर मनिहारान को भी वारदात में शामिल होना पाया।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने सर्विलांस की सहायता से सुबह साढ़े सात बजे देवबंद रोड से चमन माजरा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद घटना में शामिल सात आरोपियों वीर प्रताप, विकास उर्फ विक्की, दिग्विजय उफ़ॱर इलू, अकील मलिक, प्रिंस सिंह, आजम और अनुज को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से तीन तमंचा 315 बोर, एक चाकू, लोहे का सरिया, मोटर साइकिल की चैन, एक परसा नुमा बना हुआ लोहे का पाइप, पांच मोबाइल घटना में प्रयोग की दो मोटरसाइकिल बरामद की। जबकि घटना का मुख्य आरोपी अंकुर उर्फ फ्रैंकी और विशाल गुर्जर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपसी वर्चस्व की लड़ाई में मारी थी गोली
एसपी देहात ने बताया उक्त घटना दोनों गुटों के बीच आपसी वर्चस्व की लड़ाई की थी। इसकी पुष्टि थाना पुलिस को हमलावरों से बरामद हुए मोबाइल फोन की रिकॉर्डिंग से हुई है, इसमें अपनी आन बान शान की खातिर दोनों गुटों में गोली मारने की धमकी देने की बात सामने आ रही है। आठ दिसंबर को हमलावर सरसावा थाना क्षेत्र में भी गोलीकांड को अंजाम देने वाले थे।
खुलासा करने वाली टीम को इनाम के लिए सिफारिश
एसपी देहात ने कहा वारदात के खुलासे में शामिल रहे थानाध्यक्ष सौवीर नागर, एसआई नरेंद्र सिंह, राजीव कुमार, नरेंद्र भड़ाना, स्वॉट टीम प्रभारी जयवीर सिंह, सर्विलांस इकाई प्रभारी अजब सिंह, अभिसूचना इकाई प्रभारी अजय गौड़, कांस्टेबल संजीव कुमार, सुमित कुमार, मनोज कुमार, सतीश शर्मा को रिवार्ड के लिए एसएसपी सहारनपुर से सिफारिश की जाएगी।

घटना में शामिल हैं अधिकांश स्कूली छात्र
पुलिस द्वारा पकड़े गए सात हमलावरों में अधिकांश कक्षा 10 से 12 वीं व ग्रेजुएट के छात्र हैं। वहीं एक टेलरिंग व एक गाड़ी से रेत उतारने का काम करता है। वारदात को अंजाम देने वाले सभी हमलावरों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed