फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Segregation plant will be set up in Kamela Colony

कमेला कॉलोनी में लगाया जाएगा सेग्रीगेशन प्लांट

Fri, 10 Sep 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Segregation plant will be set up in Kamela Colony
सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर कमेला कॉलोनी में डाले गए कचरे के पास सेग्रीगेशन प्लांट लगाएगा। सहारनपुर विकास प्राधिकरण भी इसमें सहयोग करेगा। सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने स्थानीय पार्षद को साथ लेकर जगह का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कमेला कॉलोनी में निगम के तालाब व उसके आसपास की जमीन पर पूर्व में नगर निगम ने कचरा डाला था। कचरे का करीब 25 फुट ऊंचा पहाड़ बना हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय लोग परेशान हैं। नगर निगम ने उक्त कचरे को खाद में बदलने के लिए प्लांट लगाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण के बाद सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि उक्त स्थल पर निगम द्वारा एक सेग्रीगेशन प्लांट लगाया जाएगा। जो वहां फैलाए गए कूडे़ से प्लास्टिक, मिट्टी और खाद को अलग अलग करेगा। प्लास्टिक को कॉम्पेक्ट कर उसे पुर्नचक्रण के लिए भेजा जाएगा। खाद का उपयोग खेती बागवानी के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त क्षेत्र में निगम के 16 तालाब हैं, जिन्हें पुर्नजीवित करते हुए उनका सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। इनमें से कुछ तालाबों के लिए एसडीए द्वारा टेंडर भी कर दिए गए हैं। स्थल निरीक्षण के समय पार्षद गुलशेर, पर्यावरण सहायक संजय सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed