{"_id":"58f508f44f1c1b1a744719be","slug":"sefty-norms-will-check-in-hotels","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों में की अग्निशमन उपकरणों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों में की अग्निशमन उपकरणों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत फायर सर्विस के अधिकारियों ने फैक्ट्रियों एवं होटलों का निरीक्षण किया, अग्निशमन उपकरणों की जांच की और लोगों को अग्नि से बचाव के बारे में जानकारी दी।
सोमवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह द्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कारखानों, आईटीसी, स्टार पेपर मिल्स, इंडियन हर्बस एवं यूनिटेक औद्योगिक संस्थानों का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया।
अग्नि निरोधक संबंधी विशेष जानकारी दी गई। इसेे अलावा शहर के महारानी होटल, आईआईटी रुड़की कैंपस सहारनपुर, बहुखंडीय भवनों, मॉल एवं मल्टीप्लैक्स जैसे संस्थानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की जांच के लिए अभियान चलाया गया। अंबाला रोड के व्यापार मंडल केे लोगों एवं अन्य नागरिकों के साथ अग्नि सुरक्षा संबंधी गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें अग्निशमन विभाग के एफएसओ पन्नालाल, अनिल कौशिक, विपिन मौजूद रहे।