फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seeing the pathetic condition of the cow, the SDM got furious

गोवंश की दयनीय हालत देख एसडीएम भड़के

Tue, 14 Sep 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Seeing the pathetic condition of the cow, the SDM got furious
गौआश्रय स्थल में भूसे की गुणवत्ता देखते एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। ग्राम सलूनी में निर्मित गो आश्रय स्थल पर फैली अव्यवस्थाओं और गोवंश की दयनीय हालत देखकर निरीक्षण करने आए एसडीएम सदर भड़क गए। उन्होंने जिम्मेदारों को व्यवस्थाएं सुधारने का आदेश दिया। एसडीएम ने ग्रामीणों को ग्राम सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को सरसावा विकासखंड क्षेत्र के चिलकाना रोड पर स्थित ग्राम सलूनी में बने गो आश्रय स्थल का एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह निरीक्षण करने आए। जिस वक्त एसडीएम निरीक्षण करने पहुंचे गौवंश सिर्फ सूखा भूसा खा रहे थे। इसे देखकर एसडीएम का पारा चढ़ गया और उन्होंने को आश्रय स्थल पर तैनात दोनों व्यक्तियों को बुलाया। उन्होंने बताया बरसात के कारण खेतों में पानी भरा है, इस कारण चारा नहीं काटा जा रहा है। जब एसडीएम ने पूछा कि गौ आश्रय स्थल के पास चारागाह की 80 बीघा भूमि है क्या सारी भूमि पर पानी भरा है तो दोनों चुप हो गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने गौवंश की बेहद दयनीय हालत को देखकर रोष जताया। हालांकि गो आश्रय स्थल पर तैनात दोनों लोगों ने बताया पशु चिकित्सक रोजाना आकर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच करते हैं । निरीक्षण में रोजाना की जानकारी दर्ज करने वाला कार्रवाई पंजिका भी अपूर्ण देखकर एसडीएम ने नाराजगी जताई। एसडीएम ने जब मृत गौवंश के विषय में जानकारी मांगी तो दोनों व्यक्ति कोई जवाब नहीं दे सके। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया आज भी दो बछड़े मर गए, इन्हें बिना पोस्टमार्टम के जमीन में दबा दिया है। गोआश्रय स्थल की छत पर लगे मकड़ी के जालों का जंजाल तथा आश्रय स्थल के परिसर में जमीन पर फैली गंदगी खस्ताहाल संपर्क मार्ग को देखकर एसडीएम ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया ग्राम सचिव कभी-कभी आते हैं जिस पर एसडीएम ने ग्राम सचिव के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अनिल कुमार सिंह ने बताया गो आश्रय स्थल सलूनी में अव्यवस्था मिली हैं। 80 बीघा चरागाह की भूमि के बावजूद गौवंश कमजोर हैं जो गंभीर मामला है। उन्होंने लापरवाही बरतने पर ग्राम सचिव के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed