फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Security arrangements across 26 super zones, 47 zones, and 264 sectors/sub-sectors.

Saharanpur News: 26 सुपर जोन, 47 जोन और 264 सेक्टर-सब सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 05 Aug 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 05 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements across 26 super zones, 47 zones, and 264 sectors/sub-sectors.
सहारनपुर। मंडल में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा प्लान किया है। मंडल को 26 सुपर जोन, 47 जोन और 264 सेक्टर-सब सेक्टर में बांटा गया है। सुपर जोन में 72, जोन में 166 और सेक्टर-सब सेक्टर में 975 प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि सहारनपुर में तीन सुपर जोन, 11 जोन और 75 सेक्टर-सब सेक्टर बनाए गए हैं। इनमें 247 प्रशासनिक अधिकारी लगाए गए हैं। इसी तरह मुजफ्फरनगर में 16 सुपर जोन, 18 जोन और 142 सेक्टर व सब सेक्टर हैं। यहां पर 692 अधिकारियों की ड्यूटी लगी हैं। शामली में सात सुपर जोन, 18 जोन और 47 सेक्टर व सब सेक्टर हैं। यहां पर 274 प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

मंडल में तीन आईसीसीसी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। यहां से कांवड़ मार्ग की निगरानी होगी। इसके साथ ही 2962 सीसीटीवी, 116 पीए सिस्टम और 55 वॉच टावर लगाए गए। यूपी 112 पीआरवी की 167 टीमें लगाई गई हैं। 178 लेपर्ड, 31 अग्निशमन वाहन लगाए गए। 366 अतिरिक्त वाहन रहेंगे। 302 पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। तीन एएस चेक, दो बीडीडीएस को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed