{"_id":"5dc30fc58ebc3e5b4d2e6319","slug":"sector-officer-nominated-to-stop-burning-crop-residue-saharanpur-news-mrt452139533","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए सेक्टर अधिकारी नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए सेक्टर अधिकारी नामित
विज्ञापन
सहारनपुर। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि फसल अवशेष जलाने से रोकने तथा फसल अवशेष जलाने वालों पर दंड निर्धारित करने को जिला स्तर पर सेल का गठन किया गया है। साथ ही तहसील स्तर पर सचल दस्तों और ग्राम पंचायत स्तर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि खरीफ मौसम में फसलों के अवशेष को जलाने उत्पन्न हो रहे प्रदूषण की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के सख्त आदेश हैं। आदेश के अनुपालन में फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई करने के लिए सचल दस्तों का गठन किया जा चुका है। फसल अवशेष जलाने की सूचना तुरंत मिल सके। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय कर्मचारी तथा न्याय पंचायत स्तर पर सेक्टर प्रभारी और सेक्टर अधिकारी नामित किए गए हैं। उक्त अधिकारी फसल अवशेष जलाने की घटनाओं की सूचना तत्काल संबंधित तहसीलदार/उप जिलाधिकारी को देंगे।
उद्योग धंधों और वाहनों से हो रहा प्रदूषण
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन अंबावत की बैठक बुधवार को तहसील परिसर में हुई। जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि सरकार और प्रशासन प्रदूषण का असली कारण छुपा रही है। फसल अवशेष को मुख्य वजह बताया जा रहा है, जबकि हकीकत यह है कि प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में नए वाहन सड़कों पर उतर रहे हैं। अनेक उद्योगों की चिमनियां जहरीला धुआं उगल रहीं हैं, जिन पर कार्रवाई नहीं होती है। बैठक में मोहम्मद इस्लाम भारती, अंकित राणा, सोमवीर, जसबीर, सोमपाल स्वामी, लकी आदि मौजूद रहे।