फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seats full in trains to go to Maa Vaishno Devi during Navratras

नवरात्रों में मां वैष्णों देवी जाने के लिए ट्रेनों में सीट फुल

Tue, 23 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Seats full in trains to go to Maa Vaishno Devi during Navratras
सहारनपुर। जम्मूतवी और मां वैष्णो देवी मंदिर जाने वाली ट्रेनें शारदीय नवरात्रों से पहले ही फुल हो गई हैं। जिन लोगों ने जून व जुलाई में रिजर्वेशन कराया था, उनकी सीट तो कंफर्म हो गई हैं, लेकिन जो श्रद्धालु अब टिकट करा रहे हैं, उन्हें लंबी वेटिंग मिल रही है। वहीं, कुछ लोग अभी सीट खाली होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मां वैष्णों देवी के दर्शनों के लिए सहारनपुर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। इस बार 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएंगे। ऐसे में मां के भक्तों ने मां वैष्णों देवी जाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। रेलवे के आरक्षण केंद्र से मां वैष्णों के लिए रिजर्वेशन कराया जा रहा है। हालांकि काफी श्रद्धालु ऐसे भी हैं, जिन्होंने जून और जुलाई में ही मां वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन करा लिया था। जिसके चलते ऋषिकेश-मां वैष्णों देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस और सियालदाह एक्सप्रेस में वेटिंग चल रही है। ऐसे में जो श्रद्धालु अब रिजर्वेशन कराने के लिए आरक्षण केंद्र पर पहुंच रहे हैं, उन्हें ट्रेनों में सीट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में उन्हें वेटिंग का ही टिकट लेना पड़ रहा है, उन्हें उम्मीद है कि नवरात्रों से पहले सीट कंफर्म हो जाएगी।
विज्ञापन

जून में करा लिए थे टिकट आरक्षित
आवास विकास कालोनी निवासी राहुल अरोड़ा ने बताया कि वह हर साल दो बार मां वैष्णो देवी दर्शनों के लिए जाते हैं। उनकी टीम में 60 से अधिक सदस्य शामिल रहते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रों में मां वैष्णो देवी जाने के लिए जून में रिजर्वेशन करा लिया था। क्योंकि बाद में ट्रेनों में लंबी वेटिंग मिलती है। उनका सहारनपुर से जाने का रिजर्वेशन हेमकुंड एक्सप्रेस में हुआ। जबकि वापसी में कानपुर स्पेशल एक्सप्रेस में रिजर्वेशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed