{"_id":"580d0fef4f1c1bcb75bc2124","slug":"se-bordered-on-xen-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी, एक्सईएन का घेराव, हंगामा किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी, एक्सईएन का घेराव, हंगामा किया
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 24 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
हंगामा करते सपाई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट में बकाया बिलों की वसूली कर रही टीम पर घरों में घुसकर बदसलूकी करने और बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की धमकी देकर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने कस्बे में पावर कार्पोरेशन के एससी और एक्सईएन का घेराव कर हंगामा किया।
आरोप लगाया कि बिलों की वसूली कर रही टीम में प्राईवेट लोग शामिल किए गए है, जो उपभोक्ताओं से लूट-खसोट कर रहे हैं। एससी ने भीड़ को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
रविवार को पावर कार्पोरेशन के एससी एके त्यागी और एक्सईएन आरके गुप्ता द्वारा टीम कस्बे में बिलों की वसूली के लिए भेजी गई थी। दोपहर बाद करीब तीन बजे सपाईयों की भीड़ टीपू सुल्तान और नगराध्यक्ष अजीम मलिक के साथ कस्बे की जिला पंचायत मार्केट परिसर में बैठे एससी और एक्सईएन के पास पहुंची और उनका घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन
भीड़ का आरोप था कि उनके द्वारा वसूली में लगाई गई टीम में प्राईवेट लोग भी शामिल है, जो दलाली कर रहे हैं। घरों में घुसकर बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की धमकी देकर अवैध वसूली कर रहे हैं। इंदिरा कालोनी में महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की गई।
उपभोक्ताओं से बिल की राशि कम करने के नाम पर लूट खसोट की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्राइवेट लोग यदि बिल वसूलने आए तो उनकी खैर नहीं। एससी ने भीड़ को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। उधर एक्सईएन आरके गुप्ता का कहना था कि महिलाओं के साथ बदसलूकी के आरोप बेबुनियाद है। अन्य आरोपों की वे जांच कराएंगे।