फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   sDrug black busines

नशीली दवाओं का काला धंधा

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/सहारनपुर/ अमर उजाला
ब्यूरो/सहारनपुर/ अमर उजाला Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
sDrug black busines
सहारनपुर की थोक दुकानों से अवैध रूप से पंजाब के शहरों में नशीली दवाओं और इंजेक्शनों की सप्लाई करने का एक और बड़ा खेल सामने आया है। ड्रग विभाग और थाना मंडी पुलिस की टीम ने शनिवार को बाइकों के सहारे चलाए जा रहे नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन


एक सूचना पर टीम ने मंडी तिराहे के पास दो बाइक सवार युवकों को दबोचा। इनके कब्जे से नशे के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले 150 इंजेक्शन और करीब 6000 टेबलेट्स बरामद की गई हैं। अब इन बाइक सवारों के नेटवर्क को खंगालने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


ड्रग विभाग और थाना मंडी पुलिस के मुताबिक एक सूचना के आधार पर शनिवार दोपहर मंडी तिराहे के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवकों की चेकिंग की गई। उनके कब्जे से 150 एलपी जेसिक इंजेक्शन और 6000 लोमोटिल टेबलेट्स बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर अनामिका जैन ने बताया कि पेट और आंतों से संबंधित रोगों में पेन किलर से लेकर नसों से संबंधित बीमारियों में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह पर ये दवाएं और इंजेक्शन मरीजों को दिए जाते हैं। हालांकि इनका प्रयोग नशे के रूप में करने के लिए अवैध कारोबार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि युवकों से की गई पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सिमरनजीत और प्रशांतु बताए हैं। दोनों इस समय पंजाब के सिरहंद में रह रहे हैं। इनमें प्रशांतु मूल रूप से हीरामारान मवाना मेरठ का रहने वाला बताया गया है। युवकों की ओर से फिलहाल इतना ही बताया गया है कि सहारनपुर से पंजाब के अमृतसर, लुधियाना सहित अन्य शहरों में अवैध रूप से दवाएं सप्लाई में वे लोग लगे हैं।

q दवाओं के सैंपल जांच को भेजेंगे ः ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद की गई दवाओं के सैंपल जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला में जांच को भेजे जाएंगे। इसमें यह देखा जाएगा कि दवाओं निर्माण एवं मार्केटिंग के मानकों की स्थिति क्या है। ड्रग एक्ट के अलावा मोटर व्हीकल एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।


तीन आरोपियों को जेल भेजा
नकुड़। पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही अवैध शराब के साथ दो शराब तस्करों तथा सट्टे की खाईबाड़ी करते रंगेहाथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ ने बताया कि शुक्रवार शाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव माजरी निवासी रविंद्र को नसरूल्लागढ़ रोड तथा रोशनपुर निवासी पाल्लू को हरियाणा मार्का देशी शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों से हरियाणा मार्का शराब की 36 बोतलें बरामद हुई हैं। नगर के मोहल्ला चौधरीयान से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए सुरेश को नगदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed