फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SDO forcibly kept in a room for two hours

एसडीओ को दो घंटे तक जबरन कमरे में बैठाए रखा

Sat, 16 Nov 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
SDO forcibly kept in a room for two hours
गंगोह में दूर संचार के एसडीओ का घेराव करते किसान - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। गांव सिकंदरपुर में बीएसएनल का टावर दो माह से बंद पड़ा है। ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे खफा भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गंगोह कार्यालय पहुंच दूरसंचार निगम के एसडीओ का घेराव करते हुए उन्हें दो घंटे तक कक्ष से निकलने नहीं दिया। एसडीओ द्वारा दो दिन के अंदर समस्या का निदान किए जाने का भरोसा देने पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

गंगोह के गांव सिकंदरपुर में बीएसएनल का टावर है। यह टावर पिछले दो माह से बंद पड़ा हुआ है। ग्रामीणों के बार-बार शिकायत करने के बाद भी टावर चालू नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि टावर बंद होने से उनके मोबाइल फोन शोपीस बने हैं। कई ग्रामीणों ने मजबूरी में अपनी मोबाइल कंपनी ही बदल ली है। किसानों ने इसकी शिकायत भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष देशपाल चौधरी से की। इसके बाद देशपाल चौधरी की अगुवाई में बड़ी संख्या में किसान शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए भारत संचार निगम लिमिटेड के उप खंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने उप खंड अधिकारी सुखपाल सिंह का घेराव करते हुए उन्हें दो घंटे तक उनके कमरे से नहीं निकलने दिया। किसानों का कहना था कि अधिकारी उपभोक्ताओं नहीं सुन रहे हैं। यह लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। काफी समझाने के बाद किसान माने। एसडीओ ने किसानों को भरोसा दिलाया कि दो दिन के अंदर टावर को चालु करा दिया जाएगा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में टावर चालू नहीं हुआ तो वे दूर संचार केंद्र पर तालाबंदी कर देंगे। इस मौके पर चौधरी देशपाल सिंह, चौधरी अरविंद उमरपुर, बिटटू मानपुर, कय्यूम चौधरी, सलीम चौधरी, शहजाद राव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed