{"_id":"5f5d13108ebc3e4e7d49ff4b","slug":"sdm-settled-the-drainage-dispute-saharanpur-news-mrt501017388","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने कराया जल निकासी के विवाद का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने कराया जल निकासी के विवाद का निस्तारण
विज्ञापन
तीतरो के गांव मनोहरा में ग्रामीणों से जानकारी लेते उपजिलाधिकारी नकुड
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीतरो (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव मनोहरा के मुख्य मार्ग पर भरे आबादी के पानी की निकासी को लेकर चल रहे विवाद का एसडीएम नकुड़ ने मौके पर जाकर निस्तारण कराया।
तीतरो के गांव मनोहरा में मुख्य रास्ते पर गंदा पानी भरा है। इसकी निकासी के लिए ग्राम प्रधान ने छोटे नाले का निर्माण कर उसे निकालने का प्रयास किया। गांव के युवा वर्ग ने विरोध जताया कि ग्राम पंचायत की खाली पड़ी भूमि पर ही जलनिकासी होनी चाहिए। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। मामला राजस्व विभाग में पहुंचा तो एसडीएम नकुड़ पूर्ण सिंह राणा राजस्व कर्मियों की टीम के साथ मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को बुलाकर जगह की पैमाइश कराई।
सर्वप्रथम जमा पानी के नाले का चेंबर बनाकर पानी निकालने और बाद में नाले का निर्माण करने के आदेश प्रधान को दिए। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने दूसरे तालाब का भी निरीक्षण किया, गांव के कुछ लोगों ने तालाब पर अवैध अतिक्रमण कर रखा है। उन्होंने इसे भी हटवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर कानूनगो सुरेंद्र कुमार, लेखपाल नदीम, कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह, ग्राम प्रधान नवाब सिंह, पूर्व प्रधान सुभाष, धर्मपाल, रतन सिंह, महक सिंह, नीतीश कुमार, आशू, मोहित, अंशुमन, अशोक, नाथीराम आदि रहे।