फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SDM participated in tricolor awareness rally

एसडीएम ने किया तिरंगा जागरुकता रैली में प्रतिभाग

Fri, 12 Aug 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
SDM participated in tricolor awareness rally
नानौता में निकाली गई रैली में शामिल एसडीएम संगीता राघव - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, नानौता। नगर के ग्रीन फील्ड एकेडमी में हर घर तिरंगा अभियान के दूसरे दिन मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन एसडीएम रामपुर मनिहारान संगीता राघव द्वारा किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम रामपुर मनिहारान संगीता राघव ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। ग्रीन फील्ड एकेडमी से हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर साइकिल व स्कूटी रैली निकाली गई, जो ग्राम खुडाना स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर संपन्न हुई। रैली में एकेडमी प्रधानाचार्य कुमुद पुंडीर ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। जिला संगठन स्काउट कमिश्नर अनिल कुमार भारद्वाज, जिला संगठन कमिश्नर गाइड दीपमाला चौधरी, फहीम खान, शाहफैज चौधरी, पारुल पुंडीर, पूजा चौधरी, छाया पुंडीर, सागर राणा, विशाल पुंडीर, अंशु धामा, सायमा अंसारी, विकास गर्ग, मोहन धीमान रहे।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्र के ग्राम टिकरौल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष व भूमि विकास बैंक चेयरमैन अजीत सिंह राणा व कार्यकर्ताओं द्वारा आजादी के स्वर्णिम 75 वें अमृत महोत्सव पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया गया। पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उदय राज चौधरी, मनोज राणा, प्रदीप सिंह, योगेश धीमान, चंद्रपाल सिंह, हेम सिंह, दिनेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed