फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SDM knows the condition of patients living in home isolation

एसडीएम ने जाना होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का हाल

Mon, 24 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
SDM knows the condition of patients living in home isolation
सहारनपुर। उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह ने ग्राम सुनैहटी खड़खड़ी, खजूरी अकबरपुर और हसनपुर भलस्वा में ग्राम निगरानी समितियों की बैठक की। उन्होंने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के परिजनों से उनके स्वास्थ्य और दवाइओं की उपलब्धता आदि की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

निगरानी समितियों की बैठक में उप जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर पर अंकुुश लगाने के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। जो प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमण करके सैंपलिंग, वैक्सीनेशन, सैनिटाइजेशन और दवाइयों का वितरण सुनिश्चित करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर-घर सर्वेक्षण करके ऐसे व्यक्तियों की पहचान की जाए जिन्हें खांसी, जुकाम, बुखार या कोरोना के अन्य लक्षण हों। ऐसे व्यक्तियों की सैंपलिंग कराते हुए तत्काल मेडिकल किट दी जाए। उन्होंने गांव में स्वच्छता और सैनिटाइजेशन पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि हल्के लक्षण वाले व्यक्ति कुछ नियमों का पालन करते हुए होम आइसोलेशन में रह सकते हैं। उन्होंने होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों के परिजनों से उनके स्वास्थ्य और दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी भी ली। इसके बाद उन्होंने सीएचसी सुनैहटी खड़खड़ी में हो रहे वैक्सीनेशन और सैंपलिंग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से कोरोना की तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए तत्काल सैंपलिंग और वैक्सीनेशन कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed