फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SDM got the land encroached free in village Datoli Mughal

Saharanpur News: एसडीएम ने गांव दतोली मुगल में जमीन को कराया कब्जा मुक्त

Tue, 13 Dec 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
SDM got the land encroached free in village Datoli Mughal
गांव दतोली मुगल में अवैध कब्जा हटवाने पहुंची एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव ने मंगलवार की शाम फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव दतोली मुगल में ग्रामीणों द्वारा बंजर जमीन और खाद के गड्ढों पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के चलते वे विरोध नहीं कर सके।
विज्ञापन

बता दें कि गांव के तैमूर पुत्र जमील ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि प्रधान और उसके समर्थकों ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके मकान बना रखे हैं, साथ ही काफी हिस्से पर अस्थायी अतिक्रमण भी किया हुआ है। हलका लेखपाल और कानूनगो की जांच में उक्त आरोप सही पाए गए थे। इसके बाद एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव राजस्व टीम और फतेहपुर थाना पुलिस के साथ जेसीबी लेकर गांव पहुंची और अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया। एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि वे खुद ही अपना अतिक्रमण हटा लें अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि गांव की बंजर की जमीन पर ग्राम प्रधान सहित कई अन्य ग्रामीणों ने मकान बना रखे हैं। यह प्रकरण कोर्ट में भी चल रहा है। उनके द्वारा बंजर जमीन और खाद के गड्ढों पर अस्थायी रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
पांच दशक पहले बने हैं मकान
ग्राम प्रधान राशिद ने बताया कि बंजर की जमीन पर 1970-80 के दौरान के मकान बने हुए हैं। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मकान बना रखे हैं जो आबादी के बीच में आए हुए हैं। इसमें उनका भी मकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed