{"_id":"5e0250078ebc3e87f939fc98","slug":"sdam-conforam-to-nrc-saharanpur-news-mrt460396888","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों और वीडीओ को दी सीएए की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों और वीडीओ को दी सीएए की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानों और वीडीओ को दी सीएए की जानकारी
सहारनपुर। उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश मिश्रा ने मंगलवार को प्रधानों और ग्राम विकास अधिकारियों को नागरिक संशोधन अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि यह अधिनियम नागरिकता देने के लिए है किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है।
मंगलवार को पुंवारका विकास खंड परिसर सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम सदर ने कहा कि प्रधान ग्रामवासियों और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जो व्यक्ति इस देश में जन्मा है वह देश का नागरिक है। उसको नागरिकता लेने की आवश्यकता नहीं है। इस अधिनियम के माध्यम से पाकिस्तान, बंग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय जैसे हिंदू, सिख, जैन, बौद्घ, पारसी को नागरिकता दिए जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सीएए को लेकर अफवाह फैला रहे हैं कि एक धर्म विशेष के लोगों को देश से निकाल दिया जाएगा। यदि कोई अफवाह फैलाए जो उसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को तत्काल दें। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि लोग असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आएं। जो भी शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों को चिन्हित कर उनकी सम्पत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी पुंवारका ज्योति बाला, अमरपाल सिंह, नकीराम प्रधान, आजाद सिंह, जगन सिंह, वीर सिंह, प्रदीपकुमार, रमेश प्रधान, कंवरसैन, सतवीर सिंह, अलका रानी, इंतजार, मारूफ, मुकर्रम, अशोक कुमार, नफीस प्रधान, शिवकुमार, विजयपाल, सलीम, इशहाक प्रधान, कुशलपाल सिंह, मौहम्मद रब्बानी आदि मौजूद रहे।