{"_id":"611d4d7f8ebc3e79e701c02b","slug":"sda-vice-president-listened-to-the-problems-nine-were-resolved-saharanpur-news-mrt552375838","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीए उपाध्यक्ष ने निर्माण संबंधी समस्याएं सुनीं, नौ का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीए उपाध्यक्ष ने निर्माण संबंधी समस्याएं सुनीं, नौ का निस्तारण
विज्ञापन
सहारनपुर। ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति, शमन मानचित्र स्वीकृति आदि समस्याओं को लेकर सहारनपुर विकास प्राधिकरण परिसर में 16 से 18 अगस्त तक शिविर का आयोजन किया। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठकर जनसमस्याएं सुनीं।
बुधवार के शिविर में कुल 28 लोग मानचित्र और निर्माण संबंधी समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें से नौ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया लोग अपनी समस्याएं लेकर इस पटल से उस पटल पर भटकते थे। समस्याओं का समय से निस्तारण हो। इसके लिए शिविर आयोजित किए हैं। उन्होंने बताया लंबित प्रकरणों से संबंधित आवेदक यदि आर्किटैक्ट को फोन के माध्यम से भी सूचना देते हैं तो उनको प्रकरण के निस्तारण के लिए कार्यालय में बुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा भविष्य में प्रत्येक सोमवार और बुधवार को कार्यालय सभागार में पूर्व की तरह शिविर का आयोजन होगा। इसमें शमन मानचित्रों तथा आनलाइन मानचित्रों का निस्तारण होगा। संबंधित लोग निर्धारित दिवसों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। निस्तरण सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक ही होगा।
मंगलवार को जमा कराएं किस्त
विकास प्राधिकरण ने टीपी नगर के आवंटियों द्वारा अवशेष किस्त जमा कराने के लिए मंगलवार का दिन निर्धारित किया है। उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि टीपीनगर के कई आवंटी नियमित रूप से किस्त जमा नहीं करा रहे हैं। ऐसे लोगों की किस्त जमा करने के लिए प्रत्येक मंगलवार को शिविर आयोजित होंगे। वह मंगलवार को प्राधिकरण पहुंचकर किस्त जमा करा सकते हैं।