{"_id":"615c971b8ebc3e1ddd4ddc34","slug":"sd-in-folk-songs-jbs-tops-in-folk-dance-saharanpur-news-mrt5593878105","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकगीत में एसडी, लोकनृत्य में जेबीएस रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकगीत में एसडी, लोकनृत्य में जेबीएस रहा अव्वल
विज्ञापन
इस्लामिया इंटर कॉलेज में युवा एंव कल्याण एंव प्रादेशिक्षक विकास दल के कार्यक्रम में प्रस्तुति द
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने इस्लामिया इंटर कॉलेज (बालक) में युवा उत्सव/ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें लोकगीत प्रतियोगिता में एसडी इंटर कॉलेज, लोक नृत्य में जेबीएस इंटर कॉलेज और एकांकी में स्वास्तिक जूनियर हाईस्कूल प्रथम रहा।
मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार ने दीप जलाकर किया। इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले के 11 विकास खंडों, विद्यालयों, निजी संस्थाओं की टीमों ने भाग लिया। लोकगीत प्रतियोगिता में टीमों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया। इसमें एसडी इंटर कॉलेज की टीम प्रथम, इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम द्वितीय और दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लोक नृत्य प्रतियोगिता में जेबीएस इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम, एसडी इंटर कॉलेज की टीम ने द्वितीय और स्वास्तिक जूनियर हाईस्कूल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, एकांकी में स्वास्तिक जूनियर हाईस्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों और खिलाड़ियों को इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गुफरान अली और जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार ने पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरित किए। कार्यक्रम में कुलदीप सिंह पुंडीर, प्रेमपाल सिंह, विकास कुमार, आशु शर्मा, अंकुर बालियान, राहुल मलिक, अखिल बालियान, संदीप मलिक, सोनिया और चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि बुधवार को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता कराई जाएंगी।

इस्लामिया इंटर कॉलेज में युवा एंव कल्याण एंव प्रादेशिक्षक विकास दल के कार्यक्रम में प्रस्तुति द- फोटो : SAHARANPUR

इस्लामिया इंटर कॉलेज में युवा एंव कल्याण एंव प्रादेशिक्षक विकास दल के कार्यक्रम में भाग लेती छा?- फोटो : SAHARANPUR