{"_id":"5f5bb88f8ebc3e6a0a7c6163","slug":"school-ready-to-open-just-waiting-for-orders-saharanpur-news-mrt5008596103","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय खुलने को तैयार, बस आदेश मिलने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय खुलने को तैयार, बस आदेश मिलने का इंतजार
विज्ञापन
शहर के एक स्कूल में सैनिटाइज करता कर्मचारी।
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अनलॉक 4 में कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यालय 21 सितंबर से खुलने की संभावना है। फिलहाल शिक्षक -शिक्षिकाएं और स्कूल स्टाफ को बुलाया जा रहा है। 21 सितंबर से बच्चे भी स्कूल पहुंच सकते हैं तो उसको लेकर विद्यालय स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग से बच्चों को बैठाने का सीट प्लान बनाया जाएगा, जिसके तहत एक कक्ष में पहले के मुकाबले आधे ही बच्चे बैठाने की तैयारी है। हालांकि कुछ विद्यालय विभागीय आदेश के मिलने का भी इंतजार कर रहे हैं।
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर की प्रधानाचार्य शोभा चौधरी ने बताया कि 21 सितंबर से विद्यालय खुलने की संभावनाओं को देखते हुए विद्यालय परिसर को सैनिटाइज करा लिया है। इसके लिए मशीन भी खरीदी है। जब से शिक्षकों के लिए विद्यालय खुले हैं तब से थर्मल स्केनिंग, हैंड सैनिटाइजर और पल्स ओक्सीमीटर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि विद्यालय खुलते हैं तो प्रत्येक कक्ष में निर्धारित सीट से आधे बच्चों को सोशल डिस्टेसिंग के साथ बैठाने की योजना है।
- एसएएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार काकरान ने बताया कि 21 सितंबर से विद्यालय खुलने को लेकर अभी तक केवल चर्चा सुनी है। विभागीय स्तर से कोई निर्देश नहीं मिले हैं। फिर भी विद्यालय खुलने को लेकर शासन और विभाग के जो भी आदेश मिलेंगे उनका अनुपालन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए हैंड सैनिटाइजर और थर्मल स्केनर आदि की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
- डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जगदीश सिंह ने बताया कि विद्यालय गेट पर गार्ड को आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइज कराने की जिम्मेदारी दी गई है। थर्मल स्क्रीनिंग में यदि किसी को बुखार आता है तो उसको प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर से विद्यालय खोलने को लेकर शासन या सीबीएसई का कोई पत्र अभी तक नहीं मिला है। यदि विद्यालय खुलता भी है तो उनकी पूरी तैयारी है।
21 सितंबर से विद्यालयों के खुलने की चर्चाएं ही सुनी हैं। मगर अभी तक शासन स्तर से कोई आदेश नहीं आया है। आदेश आने के बाद ही विद्यालयों के खुलने पर कुछ कहा जा सकता है।
- आरपी शर्मा, संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक)।

जीजीआईसी में सैनिटाइज करती छात्रा।- फोटो : SAHARANPUR

जीजीआईसी में शिक्षिका की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।- फोटो : SAHARANPUR

शोभा चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

मनोज कुमार काकरान- फोटो : SAHARANPUR

जगदीश सिंह- फोटो : SAHARANPUR