फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   School operators will protest against government policy

सरकार की नीति के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे विद्यालय संचालक

Sun, 04 Apr 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
School operators will protest against government policy
गंगोह। मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ एवं माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश की ब्लॉक इकाई ने अपने साथ सौतेला व्यवहार किये जाने का आरोप लगाते हुए लॉकडाउन के बिना ही विद्यालयों को बंद करने पर रोष जताया है। सरकार की नीति के विरोध में पांच अप्रैल को विद्यालय संचालक शिव चौक पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

सीडीकेआर मॉडर्न इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में शासन प्रशासन की दोषपूर्ण नीति के खिलाफ रोष जताते हुए विद्यालय संचालकों ने कहा कि संपूर्ण लॉकडाउन लगने तक विद्यालय बंद नहीं किए जाने चाहिए। इसके विरोध में वे धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल, जेल भरो आंदोलन, रोड जाम से भी पीछे नहीं हटेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठोर भी रहेंगे। आगामी रुपरेखा के लिए 6 अप्रैल को सनशाइन इंटर कॉलेज सहारनपुर में जिले की बैठक में लिया जायेगा। अध्यक्षता डॉ. बलबीर सिंह सैनी व संचालन ब्लॉक अध्यक्ष ओमपाल सैनी ने किया। सोमवीर शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, विजय पाल सिंह, योगेश सैनी, धर्मेंद्र कुमार, सुनीता ने विचार व्यक्त किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed