सहारनपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शुक्रवार को यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल-कॉलेज खुल गए। हालांकि कुछ पब्लिक स्कूल सोमवार से खुलेंगे। शुक्रवार को पहले दिन स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम रही। प्रशासन के निर्देश पर स्कूलों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गाइड लाइन का पालन भी कराया गया।
परिषदीय विद्यालय दो सप्ताह पहले खुल गए थे, जिनमें पढ़ाई हो रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद और सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूल, कॉलेजों में तीस जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित था। जो पूरा होने पर शुक्रवार को फिर से स्कूल, कॉलेज खुले। माध्यमिक के सभी कॉलेज खुले गए, जबकि कुछ पब्लिक स्कूलों में तीन जुलाई तक अवकाश है, जो सोमवार से खुलेंगे। शुक्रवार को स्कूल, कॉलेजों में पहले दिन कम ही छात्र-छात्राएं आए। सनबीम स्कूल में कम बच्चे पहुंचे। गुरुनानक इंटर कॉलेज और जनकपुर स्थित एमजीएम स्कूल में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विद्यार्थियों के हाथ सैनिटाइज कराए गए। डीआईओएस रविदत्त ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश पूरा होने पर शुक्रवार से सभी यूपी बोर्ड के सभी स्कूल, कॉलेज खुल गए है।