फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Scavengers found missing after marking attendance, salary of 20 deducted

Saharanpur News: हाजिरी लगाकर गायब मिले सफाईकर्मी, 20 का वेतन काटा

Fri, 16 Jun 2023 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Scavengers found missing after marking attendance, salary of 20 deducted
शहर के विभिन्न वार्डो में सफाई कर्मियों की उपस्थिति की जांच करते सहायक नगरायुक्त/नगर स्वास्थय अ
नगरायुक्त के निर्देश पर सहायक नगरायुक्त/प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। हाजिरी लगाकर ड्यूटी से गायब रहने वाले 20 सफाईकर्मियों का एक-एक दिन का वेतन काटा गया है। इसके अलावा कार्य के दौरान यूनिफॉर्म नहीं पहनने वाले दो अन्य सफाईकर्मियों का वेतन काटा गया है। जबकि एक सफाई नायक से कार्य के प्रति लापरवाही के कारण स्पष्टीकरण देने को कहा गया है और दो दिन का वेतन रोका गया है।

नगरायुक्त गजल भारद्वाज के निर्देश पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे सहायक नगरायुक्त/प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी अशोक प्रिय गौतम वार्ड 68 के मोहल्ला आली की चुंगी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने पाया कि 15 सफाई कर्मचारियों की हाजिरी तो लगी है, लेकिन वह कार्य पर नहीं हैं। पूछने पर पता चला कि वह अपना कार्य समाप्त कर चले गए हैं, जबकि कार्य बाकी था। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने उक्त सभी 15 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की। साथ ही इसे सफाई नायक की लापरवाही मानते हुए उनको स्पष्टीकरण देने को कहा गया और उनका भी दो दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई।
विज्ञापन


वार्ड 63 के मोहल्ला साबरी का बाग में भी पांच कर्मचारी नदारद मिले। इन कर्मचारियों का भी एक दिन का वेतन काटा गया है। वार्ड 49 के मोहल्ला मुबारक शाह में निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारियों को कार्य के दौरान यूनिफॉर्म नहीं पहनने पर एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दकी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई मित्रों ने किया योग
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहर के सभी वार्डों में निगम के सफाई मित्रों द्वारा योगा किया जा रहा है। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि लगभग सभी वार्डों में बृहस्पतिवार को सभी सफाई निरीक्षकों, सफाई नायकों एवं सफाई मित्रों द्वारा अपना कार्य पूर्ण करने के बाद योग किया गया। साथ जनता को योग के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल व चंद्रपाल भी योग कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed