{"_id":"60e0a9568ebc3e90ba7778a8","slug":"save-the-plants-like-your-children-villagers-saharanpur-news-mrt5457311159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधों का संरक्षण अपने बच्चों की तरह करें ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधों का संरक्षण अपने बच्चों की तरह करें ग्रामीण
विज्ञापन
छुटमलपुर/बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश के 30 करोड़ वृक्षारोपण जनांदोलन कार्यक्रम 2021 के अंतर्गत शनिवार को विकास क्षेत्र मुजफ्फराबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय, मुसैल और उच्च प्राथमिक विद्यालय, झिंझोली में वन विभाग द्वारा प्रदत्त पौधे जिओ टैगिंग के साथ लगाए गए।
इस मौके पर उच्च प्राथमिक विद्यालय, मुसैल में प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह डाबर और ग्राम प्रधान विमला देवी ने कहा अभिभावक पौधों का संरक्षण अपने बच्चों की तरह करें। इसमें रजनी, विनाक्षी, सतीश कुमार, इंद्र राज सिंह, पारूल, ईशा, प्रदीप, अजय आदि ने पौधारोपण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय, झिंझोली में ग्राम प्रधान रोशन लाल और प्रधानाध्यापक चरणसिंह स्वामी की अगुवाई में पौधरोपण किया। इसमें सहायक अध्यापक स्वाति वर्मा व सीमा सैनी के अलावा शकावत खान, राजेंद्र कुमार, आकाश कुमार, सुरेश कुमार आदि रहे।
शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज में वन महोत्सव के दौरान प्राथमिक विद्यालय, जहानपुर और गणेशपुर में पौधरोपण किया। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे प्रधान कालूराम सैनी, महावीर सिंह और सोमनाथ राणा ने ग्रामीणों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। वन रेंज अधिकारी एमके बलोदी ने पेड़ का महत्व बताया।