फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Satish was murdered by his uncle and nephew

Saharanpur News: मामा और भांजे ने की थी सतीश की हत्या

Thu, 20 Mar 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 20 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Satish was murdered by his uncle and nephew
बेहट। दो दिन पहले कस्बे की सरस्वती विहार कॉलोनी में हुए सतीश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी के बारे में गलत बात कहने पर सतीश ने गुस्से में आकर भूपेंद्र को थप्पड़ जड़ दिया था।
विज्ञापन

बदला लेने के लिए मामा-भांजे ने ईंट से कूचकर सतीश की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामा-भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से खून से सने कपड़े व ईंट बरामद की है।
विज्ञापन

n ऐसे पकड़ में आए हत्यारोपी : एसपी देहात सागर जैन के अनुसार, आरोपी भूपेंद्र ने बताया कि उसके पड़ोस में शादी थी, जिसमें उसका मामा पप्पू भी आया था। वह दोनों सतीश को बाइक पर बैठाकर शराब पीने के लिए सरस्वती विहार कॉलोनी में ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के नशे में बातचीत के दौरान भूपेंद्र ने सतीश की पत्नी के बारे में गलत बात कर दी। इस पर सतीश को गुस्सा आ गया और गाली-गलौज करने लगा। सतीश ने गुस्से में आकर भूपेंद्र व पप्पू के साथ मारपीट कर दी।

यह देखकर भूपेंद्र ने पास पड़ी ईंट उठाकर सतीश के सिर पर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और खून बहने लगा। सतीश के कराहने की आवाज सुनकर आरोपी भूपेंद्र ने मिलकर पास पड़ीं ईंटों से सिर पर कई वार कर दिए, ताकि उसकी पहचान न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed