फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   sarkar ki neetiyon ko jan-jan tak pahunchayein

सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता ः अश्वनी

Sun, 18 Mar 2018 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
sarkar ki neetiyon ko jan-jan tak pahunchayein
सहारनपुर के देवबंद में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा के पश्चिम प्रदेश के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी का शनिवार को रणखंडी गांव में कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। त्यागी ने कार्यकर्ताओं से योगी सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। 
विज्ञापन

शनिवार की सुबह रणखंडी गांव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ठाकुर अनिल सिंह के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि बीते एक वर्ष में प्रदेश सरकार ने विकास के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया है। अपराधियों पर नकेल कसी है। जिस कारण बदमाश प्रदेश छोड़ने को मजबूर हैं। सरकार अपने भयमुक्त समाज के वचन पर कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि 2019 तक देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा तथा नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को संगठन से जुड़े लोगों का सम्मान करना ही होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया है। इस मौके पर सहारनपुर प्रभारी देवव्रत त्यागी, अंकित पुंडीर, ओमपाल सिंह, महेंद्र सिंह, अजित सिंह राणा, अशोक राणा, शिवकुमार राणा, तेजवीर सिंह, नरपाल सिंह, बनी सिंह, सत्य कुमार, महावीर शर्मा, बनी रामा, नीरज सिंह, किशोर राणा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed