फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sanyam Sethi became the District President of the Youth Unit of the Board of Trade

संयम सेठी बने व्यापार मंडल की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष

Tue, 15 Nov 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sanyam Sethi became the District President of the Youth Unit of the Board of Trade
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में उप्र उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियो की घोषणा करते ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष रोहित घई ने युवा इकाई की जिला इकाई घोषित की। उन्होंने संयम सेठी को जिलाध्यक्ष और सार्थक वालिया एवं तनुज शर्मा को महामंत्री नामित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने सिद्धार्थ छाबड़ा को चेयरमैन, सुशांत कालिया को वाइस चेयरमैन, अमित खेड़ा को कोषाध्यक्ष और गुनीत कुकरेजा, उमंग खुंगर एवं आरूष जसूजा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इसके अलावा सुमित चांदना को कानूनी सलाहकार, मनीष जैन को संगठन मंत्री, कुशल शर्मा, पावस अरोड़ा और रोहन राजपाल को उपाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने मुख्य संगठन में आशु बजाज को जिला उपाध्यक्ष और सचिन घई को वरिष्ठ मंत्री नामित किया है। जिलाध्यक्ष रोहित घई, महामंत्री संजीव गक्खड़, आशु निरंकारी और सुनील शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने नगर निगम चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में व्यापारियों को टिकट देने की मांग की। इस दौरान मतीश्वर चांदना, कमल अरोड़ा, सौरभ बब्बर, सुनील ठाकुर, नीरज अरोड़ा, रविन्द्र डोगरा, सुनील कांबोज, मिखाइल मल्होत्रा, असीम अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed