फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sant Ravidas ji's processions took off with great pomp

धूमधाम से निकाली संत रविदास जी की शोभायात्राएं

Tue, 11 Feb 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Sant Ravidas ji's processions took off with great pomp
गंगोह में सजे रथ पर सवार संत रविदास के स्वरुप - फोटो : SAHARANPUR
बेहट/छुटमलपुर/नागल/चिलकाना (सहारनपुर)। जिले में मंगलवार को संत गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्राएं निकाली गई।
विज्ञापन

बेहट में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेस विधायक नरेश सैनी, नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान, संजीव कर्णवाल, ब्लॉक प्रमुख साढ़ौली कदीम हंसराज एवं पूर्व चेयरमैन शाह महमूद हसन ने विचार रखे। शोभा यात्रा का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख हंसराज गौतम ने किया। संत रविदास, मीराबाई, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर आदि महापुरुषों की मनमोहक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। संत रविदास के रथ के सारथी सुमित नौटियाल बने। रामकिशन, अनिल सिंघल, पीरू मियां, मो. अहमद काजमी, शीशपाल, डॉ. विजय नायडू, संतोष कुमार, राजू, जमील, राव जहीर, टीपू सिंघल, राजकुमार सिंह, अवनीश अग्रवाल, मुकेश राणा, रूपचंद, फूलचंद वाल्मीकि, लाखन सिंह, बबलू कुमार रहे। छुटमलपुर में फतेहपुर के डाक बंगले से संत रविदास शोभायात्रा का शुभारंभ रजनीश और सतीश रावत ने फीता काटकर किया। इसके बाद शोभायात्रा कसबे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां सभी का मन मोह रही थी। मोहम्मदपुर कंधेला में रविदास जयंती समारोह का शुभारंभ ग्राम प्रधान नेकीराम ने फीता काटकर किया। उन्होंने संत रविदास की शिक्षाओं को आत्मसात करने का आह्वान किया।

नागल और ग्राम बढेडी कोली के मेन बाजार जीटी रोड गुरुद्वारा रोड आदि से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में युवकों ने तलवारबाजी व लाठी के अनेक करतब दिखाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। बैंड एवं झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही। मामचंद फौजी, बिजेंद्र प्रधान, सनातन, जयप्रकाश, नरेश, राजू, सुभाष, मन्नू आदि रहे। इसके अलावा मीरपुर मोहनपुर में भी जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। चिलकाना के गांव पटनी में शोभायात्रा का शुभारंभ गोपाल मोचन हरियाणा के डेरा बाबा गद्दी नशीन निर्मल दास जी महाराज ने किया। ग्राम प्रधान तेजपाल सैनी, पूर्व प्रधान गफूर अहमद, प्रमोद सैनी, कुरबान, मैनपाल, सोराज, विनय, शीशपाल, सीताराम, श्यामसुंदर, कर्मसिंह, इकबाल पटनी, सुनील सैनी, राजकुमार, अमर सिंह रहे। गांव में मरोड़ गढ़ में संत रविदास जी की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित किया गया। गांव कातला से संत रविदास जी की प्रतिमा को एक रथ पर विराजमान कराकर ढोल, शंख तथा घंटे बजाते हुए लोग मरोड़गढ़ रविदास मंदिर तक पहुंचे तथा वहां पूजन के उपरांत मंदिर में प्रतिमा को स्थापित किया गया। रामपाल सिंह, मान सिंह, शिव कुमार, बलजीत सिंह, बिट्टू कर्णवाल, ईसम सिंह, मांगेराम, सुरेश चंद, सोमपाल, संजय रहे। गांव भोजपुर तगा तथा बुड्ढाखेड़ा में भी रविदास जयंती पर शोभायात्रा तथा भंडारों का आयोजन किया गया।

चिलकाना के गांव मरोडगढ़ में संत रविदास जी की प्रतिमा को ले जाते श्रद्धालु।

चिलकाना के गांव मरोडगढ़ में संत रविदास जी की प्रतिमा को ले जाते श्रद्धालु।- फोटो : SAHARANPUR

नागल में संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा में करतब दिखाते युवक

नागल में संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा में करतब दिखाते युवक- फोटो : SAHARANPUR

नागल में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी

नागल में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी- फोटो : SAHARANPUR

छुटमलपुर में संत रविदास जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी

छुटमलपुर में संत रविदास जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed