फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sanitization and fogging campaign in the city

शहर में चला सैनिटाइजेशन और फॉगिंग अभियान

Sat, 12 Jun 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sanitization and fogging campaign in the city
सहारनपुर। साप्ताहिक बंदी का फायदा उठाते हुए शनिवार को नगर निगम ने शहर में सैनिटाइजेशन और फॉगिंग अभियान चलाया। सरकारी इमारतों, बाजारों, प्रमुख चौराहों और कॉलोनियों में सैनिटाइजेशन और फॉगिंग की गई।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि साप्ताहिक बंदी में बाजार बंद होने के कारण सैनिटाइजेशन में सुविधा रहती है। इसी के मद्देनजर शनिवार को महानगर में बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। जिसमें भगत सिंह मार्ग, नेहरू मार्केट, शहीदगंज, मोरगंज, भगत सिंह चौक, बोमनजी रोड, पुल जोगियान से होते हुए घंटाघर इसके अलावा किशनपुरा के दवा बाजार और श्मशानों व कब्रिस्तानों को भी सैनिटाइज किया गया है। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि शनिवार को रोस्टर के अनुसार शहर के वार्ड 67 दरा अली बैरून, वार्ड 68 आली आहग्रान, वार्ड 69 लोहानी सराय, वार्ड 70 काजी लखी गेट, वार्ड 01 मोज्जमपुरा, वार्ड 02 पिंजोरा बादशाहपुर, वार्ड 03 औजपुरा, वार्ड 04 मोहम्ममदपुर माफी व वार्ड 05 सड़क दूधली में फॉगिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed