फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saloni becomes District Youth Welfare and Regional Development Team Officer of Meerut

सलोनी बनी मेरठ की जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी

Sat, 28 Nov 2020 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Saloni becomes District Youth Welfare and Regional Development Team Officer of Meerut
सलोनी बनी मेरठ की जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी
विज्ञापन

गंगोह। नगर निवासी सलौनी गर्ग के पीसीएस अधिकारी बनने के बाद जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के पद पर मेरठ में तैनाती मिली है। प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को साकार करते हुए ग्रामीण आंचल में पली बढ़ी गंगोह निवासी व्यवसायी प्रवेश गर्ग की सुपुत्री सलोनी गर्ग को जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी मेरठ के लिए नियुक्ति आदेश मिला है। सलोनी वर्ष 2017 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं।
फोटो-13
नेत्र आपरेशन के लिए रोगी गाजियाबाद रवाना
गंगोह। लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल व रामकृष्ण मेहता परोपकार समिति के तत्वावधान में चल रहे नेत्र आपरेशन शिविर में शनिवार को चौथी बस को लायन हास्पिटल गाजियाबाद के लिए रवाना किया गया। 49 मरीजों को लेकर गई बस को रामकृष्ण मेहता इंटर कालेज के उप प्रबंधक राकेश सिंघल, डा. राजकुमार व रवि शंकर गर्ग ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर लायन अध्यक्ष अरविंद्र मखीजा, प्रदीप तायल, अरविंद कपूर, आशीष गोयल, सचिन गोयल, रोहित गोयल व डा. महेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक फीसदी मंडी शुल्क लागू होने का स्वागत
गंगोह। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा मंडी शुल्क की दर अब एक प्रतिशत कर दी गई है। सरकार के इस निर्णय पर उप्र उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष प्रदीप तायल, योगेश गर्ग, इकबाल अहमद, सुशील मित्तल आदि ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed