फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sakhis filled the coffers of Electricity Corporation, collected revenue of Rs 9.77 crore

Saharanpur News: सखियों ने भरा विद्युत निगम का खजाना, 9.77 करोड़ का राजस्व वसूला

Sun, 11 Feb 2024 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sakhis filled the coffers of Electricity Corporation, collected revenue of Rs 9.77 crore
- 889 सखियों ने एक से 22 जनवरी तक अभियान में वसूली कर बनाया नया रिकॉर्ड
विज्ञापन


- 50,350 बिलों का जमा कराया राजस्व, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने जारी की रिपोर्ट


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी विद्युत सखियों ने बिजली बिल जमा कराकर निगम का खजाना भर दिया। सहारनपुर समेत 14 जिलों की 889 सखियों ने महज 22 दिन में 9.77 करोड़ रुपये से अधिक के बिजली बिल वसूलकर रिकॉर्ड राजस्व वसूली की है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने 14 जिलों की रिपोर्ट जारी की है।
उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा कराने के लिए बिजलीघरों पर लंबी लाइन में लगकर बिल जमा कराना पड़ता था। ऐसे में उन्हें परेशानी होती थी। अब विद्युत निगम बिजली बिल जमा कराने में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सखियों का सहारा ले रहा है। सखी उपभोक्ताओं को जागरूक कर बिजली बिल जमा करा रही हैं।
विज्ञापन

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में सहारनपुर समेत 14 जिले आते हैं। इन जिलों में 889 विद्युत सखियों ने एक से 22 जनवरी तक 50,350 बिलों से 9,77,14,561 रुपये वसूलकर राजस्व रिकॉर्ड बनाया है। एक बिल जमा करने पर सखी को 20 रुपये कमीशन मिलता है। दो हजार से अधिक के बिल जमा कराने पर एक प्रतिशत कमीशन बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
-- फैक्ट फाइल
जिला विद्युत सखी बिल कनेक्शन जमा धनराशि
मेरठ 138 13,210 2,29,34,164
सहारनपुर 91 3739 1,15,37,749
बुलंदशहर 190 11157 1,55,64,279
बागपत 67 5992 1,44,62,264
रामपुर 55 4825 1,42,36,827
बिजनौर 93 4982 66,09,882
मुजफ्फरनगर 60 3249 46,31,516
अमरोहा 18 299 23,51,252
शामली 34 1208 19,09,244
मुरादाबाद 41 699 16,05,651
संभल 21 281 900653
हापुड़ 35 435 6,08,121
गाजियाबाद 29 220 3,20,224
गौतमबुद्ध नगर 17 54 42,735
(नोट-यह आंकड़े पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने दिए हैं)
-------
-- वर्जन
राजस्व वसूली पर खासा जोर है। विद्युत सखी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर बिजली बिल जमा कराती है। उन्हें बिल जमा कराने पर कमीशन तय है। विद्युत सखियां राजस्व वसूली में बढ़ चढ़कर सहभागिता निभा रही है।

एमके अहीरवार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed