{"_id":"58f3b7a14f1c1be076470e2d","slug":"sakhan-kalan-gram-ko-rastriya-gaurav-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकाचक सफाई और शहर जैसी सुविधाएं, ये है गांव साखन कलां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकाचक सफाई और शहर जैसी सुविधाएं, ये है गांव साखन कलां
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा अवार्ड के लिए चयनित ग्राम पंचायत साखन कलां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार जीत चुकी देवबंद ब्लॉक की समग्र ग्राम पंचायत साखन कलां अब राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा का अवार्ड हासिल करेगी। केंद्र सरकार की ओर से 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस पर इस ग्राम पंचायत को यह सम्मान दिया जाएगा। लगभग 3300 की आबादी वाली यह ग्राम पंचायत खंड विकास कार्यालय से करीब 7 किमी दूर सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित है।
गांव की अधिकांश सड़के सीसी रोड से निर्मित हो चुकी हैं। ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यूं तो गांव में पेयजल के लिए 12 सरकारी के अलावा निजी हैंडपंप भी लगे हैं। लेकिन सरकारी टंकी अब तक नहीं लगी। गांव में जूनियर तक सरकारी स्कूल है। लेकिन इससे आगे की पढ़ाई के लिए बच्चों को देवबंद ही आना पड़ता है। ग्राम प्रधान ममता चौधरी बताती हैं कि वह तीन योजनाओं से लगातार ग्राम पंचायत का नेतृत्व करती आ रही हैं। वह अपने कार्यकाल में 30 से अधिक कच्चे मकानों को पक्के और 35 के करीब शौचालय बनवा चुकी हैं।
इनके अलावा पांच लोहिया और पांच प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान बनाने का काम चल रहा है। गांव में 150 शौचालयों की जरूरत है। बच्चों के खेलने के लिए अभी खेल का मैदान नहीं है। चकबंदी कार्य पूरा होते ही बचत वाली जगह पर खेल का मैदान बनवाने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही पेयजल की टंकी भी गांव में लगवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा गया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि इसी वर्ष जनवरी में ग्राम पंचायत को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार भी मिला था जो पूर्व की सपा सरकार ने महिला ग्राम प्रधानों को दिया था।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय चौधरी ने बताया कि गांव में विकास कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इसीलिए उन्हें तीसरी बार प्रधान के रूप में दायित्व निभाने का मौका मिला है। महिला राजेश्वरी, रीतू, संजना,
ब्रिजेश, कुलबीर सिंह, अमरीश कुमार, विक्रम सिंह, ओमकुमार, अर्जुन सिंह, दिनेश शर्मा आदि ने गांव को राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा का अवार्ड मिलने पर हर्ष जताया है। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर साखन कलां की ग्राम प्रधान ममता चौधरी को लखनऊ में 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा का अवार्ड देकर सम्मानित करेंगे।