फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Youth preparing for police recruitment shot

सहारनपुर: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को गोली मारी, ट्रैक पर दौड़ते समय विवाद में हुई वारदात

Fri, 30 Oct 2026 12:28 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 30 Oct 2026 12:28 AM IST
सार

नकुड़ स्थित शेखपुरा निवासी निशांत सांपला बेगमपुर स्थित ट्रैक पर दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान एक अन्य युवक से टकराने पर कहासुनी हो गई। इसी रंजिश में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। निशांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Youth preparing for police recruitment shot
अस्पताल में भर्ती निशांत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांपला बेगमपुर स्थित ट्रैक पर दौड़ लगा रहे शेखपुरा निवासी निशांत को मामूली कहासुनी होने पर उसके साथी ने गोली मार दी। गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सरसावा के गांव शेखपुरा निवासी निशांत बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे दौड़ लगा रहा था। वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है। आरोप है कि इस दौरान पास के गांव गदरेड़ी निवासी कार्तिक अपने एक साथी के साथ आया। कार्तिक ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप लगाया कि जब उसने इसका विरोध किया तो कार्तिक ने तमंचा निकाल कर उसके ऊपर गोली चला दी। पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया। इसके बाद हमलावर भाग गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। निशांत गांव रणदेई स्थित हरि कॉलेज में बीकॉम का छात्र है। बताया कि बुधवार को दौड़ लगाते समय आरोपी कार्तिक के साथ अनजाने में टकराव हो गया था। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हो गई थी। उस समय मामला शांत हो गया था। इसी रंजिश में आरोपी ने उसे गोली मारी है। उधर, सीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed