{"_id":"65a2843a280c7c327b073a79","slug":"saharanpur-youth-dies-in-accidents-five-including-woman-injured-car-and-bike-collide-in-nagal-2024-01-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: हादसों में युवक की मौत, महिला सहित पांच घायल, नागल में कार और बाइक टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: हादसों में युवक की मौत, महिला सहित पांच घायल, नागल में कार और बाइक टकराई
Sat, 13 Jan 2024 06:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 13 Jan 2024 06:15 PM IST
विज्ञापन
मृतक सचिन का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
सहारनपुर जनपद में बीती रात फतेहपुर कलसिया मार्ग पर बस की टक्कर से बाइक सवार युवक सचिन की गंभीर रुप से घायल होने के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं नागल में मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर बाइक व कार की टक्कर में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसा शुक्रवार की रात 10 बजे फतेहपुर थाना क्षेत्र में माजरी पेट्रोल पंप के सामने हुआ। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर निवासी सचिन उर्फ कपिल (22) पुत्र अतर सिंह छुटमलपुर से बाइक पर अपने गांव वापस लौट रहा था। रास्ते में सामने से आ रही प्राइवेट यात्री बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पुलिस ने सीएचसी भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर भेज दिया गया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सचिन अविवाहित था और राजस्थान में मजदूरी करता था। वह चार दिन पहले ही गांव आया था। देर शाम शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
दूसरी घटना में देहरादून निवासी मदनलाल अपने परिवार के साथ मेरठ से वापिस अपने घर लौट रहे थे कि शनिवार शाम चार बजे नागल क्षेत्र में बडूली चौराहे से पहले आगे चल रहे बाइक सवार से उनकी कार टकरा कर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
हादसे में मदनलाल, उनकी बेटी शिल्पा सोनी, बेटा विकास सोनी तथा बाइक सवार मोनू एवं राजेश निवासीगण गांव रुपडी जुनारदार थाना नागल घायल हो गए। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने शिल्पा, मोनू व राजेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया की घटना की तहरीर नहीं आई है।