फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Youth attacked and killed with sharp weapon after a minor despute

Saharanpur: युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, सामने आई मर्डर की ये वजह

Tue, 27 Feb 2024 03:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Feb 2024 03:09 PM IST
सार

सहारनपुर में दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। रामपुर मनिहारन थानाक्षेत्र के पीपलतला गांव में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोप फरार हो गया।

विज्ञापन
Saharanpur: Youth attacked and killed with sharp weapon after a minor despute
युवक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान में दिल्ली हाइवे पर मोहल्ला पीपलतला में दो युवकों में कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गला काट दिया। गंभीर रुप से घायल को जिला अस्पताल रैफर किया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


दिल्ली हाईवे स्थित अब्दुल करीम चौक पर मंगलवार सुबह 11 बजे कस्बे के पीपलतला निवासी सावेज (27) रशीद का अपने ही मुहल्ले के युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: ATM से रुपये निकालने आई पत्नी की हत्या कर युवक ने सगे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक युवक ने शावेज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गला कटने पर गंभीर रुप से घायल शावेज लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर युवक फरार हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शावेज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया गया। जहां शावेज की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed