फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Youth and teenager riding bike died in collision with school van, Road turned red with blood

Saharanpur: स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक और किशोर की मौत, खून से लाल हो गया बास्तम रोड

Thu, 16 Oct 2025 02:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 16 Oct 2025 02:18 PM IST
सार

स्कूल वैन की टक्कर से कन्हैया और हीरा बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को अलग-अलग अस्पताल भेजा गया, मगर रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Youth and teenager riding bike died in collision with school van, Road turned red with blood
मौके पर पहुंची पुलिस और एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद स्थित बास्तम मार्ग पर स्कूली वैन की टक्कर से बाइक सवार असदपुर करंजाली निवासी कन्हैया (15) और सुल्तानपुर बास्तम गांव निवासी हीरा (22) की मौत हो गई। दोनों को अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार की सुबह शिवकुमार का बेटा कन्हैया और राजकुमार का बेटा बाइक पर सवार होकर बास्तम से करंजाली गांव आ रहे थे। जब वह बास्तम मोड़ पर पहुंचे तो उनकी बाइक अचानक सामने से आ रही स्कूली वैन से टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राहगीरों की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक को मेरठ जबकि दूसरे को सहारनपुर रेफर किया गया, लेकिन दोनों की रास्ते मे ही मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

हादसे के बाद काफी संख्या में ग्रामीण अस्पताल में इकट्ठा हो गए। इस दौरान एसडीएम युवराज सिंह, सीओ अभितेष सिंह और इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ ने बताया कि स्कूली वैन को कब्जे में लिया गया है, जबकि करंजाली निवासी चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed