{"_id":"6a45334635de62e2de08b784","slug":"saharanpur-young-woman-commits-suicide-after-an-argument-with-her-mother-over-the-phone-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: मां से फोन पर कहासुनी होने के बाद युवती ने की आत्महत्या, आखिर क्या था मामला, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: मां से फोन पर कहासुनी होने के बाद युवती ने की आत्महत्या, आखिर क्या था मामला, पुलिस कर रही जांच
Wed, 01 Jul 2026 09:03 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 01 Jul 2026 09:03 PM IST
सार
सहारनपुर स्थित थाना जनकपुरी की न्यू नंद विहार कॉलोनी में सिमरन नाम की युवती ने अपनी जान दे दी। उसका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Freepik
विस्तार
जनकपुरी थाना क्षेत्र की न्यू नंद विहार कॉलोनी में एक युवती ने कमरे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। प्रांरभिक जांच में गृह क्लेश की बात सामने आ रही है। जांच में यह भी सामने आया कि आत्महत्या करने से पहले युवती की अपनी मां से मोबाइल फोन पर कहासुनी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
न्यू नंद विहार कॉलोनी निवासी सिमरन (18) की मां लवी इन दिनों गुजरात के अहमदाबाद में हैं, जहां वह एक मॉल में काम करती हैं। बुधवार को मां-बेटी के बीच फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके कुछ देर बाद ही सिमरन ने घर पर अपनी चुन्नी के सहारे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर थाना जनकपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया। चार भाई-बहनों में सिमरन दूसरे नंबर की थी। उससे बड़ा एक भाई है। इन दिनों सिमरन कंप्यूटर सीख रही थी। उसने ओपन से हाईस्कूल पास किया था।
ये बोले सीओ
आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी। पता चला है कि युवती की अपनी मां से फोन पर बात हुई थी।
- मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय
ये भी देखें...
धर्मांतरण का नया केस: आयुष के बाद कार्तिक..., सहारनपुर की युवती ले गई अपने साथ, प्यार में बदलवा दिया धर्म
आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी। पता चला है कि युवती की अपनी मां से फोन पर बात हुई थी।
- मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय
ये भी देखें...
धर्मांतरण का नया केस: आयुष के बाद कार्तिक..., सहारनपुर की युवती ले गई अपने साथ, प्यार में बदलवा दिया धर्म