फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: 'You will fight with my wife', tailor stabs woman in stomach with scissors, dies in agony

Saharanpur: 'मेरी पत्नी से लड़ाई करेगी', कहकर महिला के पेट में दर्जी ने घोंप दी कैंची, तड़पते हुए दम तोड़ा

Tue, 02 Dec 2025 11:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 02 Dec 2025 11:15 PM IST
सार

नल्हेड़ा गुर्जर गांव में बच्चों के बीच झगड़ा होने पर दो महिलाओं के बीच कहासुनी और गालीगलौज हो गई। इससे गुस्साए एक महिला के पति ने कैंची से हमला कर दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Saharanpur: 'You will fight with my wife', tailor stabs woman in stomach with scissors, dies in agony
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

रामपुर मनिहारान के नल्हेड़ा गुर्जर गांव में दो दिन पहले महिलाओं में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया था। झगड़े में एक महिला के पेट में कैंची मार दी थी, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। मंगलवार को महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन

सर्वेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि रविवार को उसकी पत्नी आशा देवी की गांव के ही पंकज की पत्नी पूनम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि बहस बढ़ने पर दोनों में गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पंकज ने अपनी टेलर की दुकान से कैंची उठाकर आशा देवी के पेट में घुसा दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने घायल आशा देवी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां उपचार चल रहा था।
 
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम हालत बिगड़ने पर आशा देवी ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतेंद्र नागर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। सतेंद्र नागर ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विवाद बच्चों के बीच हुए झगड़े से शुरू हुआ था, जो धीरे-धीरे बड़ों तक पहुंच गया था। तहरीर पर पुलिस पहले ही रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। महिला की मौत के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed