फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Controversy for dancing in procession, three injured, rounds in the presence of police

मेरठ : बरात में नाचने के लिए विवाद, तीन घायल, पुलिस की मौजूदगी में हुए फेरे, दो आरोपी हिरासत में

Tue, 22 Feb 2022 12:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Feb 2022 12:29 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ से सटे खरखौदा में बरात की चढ़त के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। पुलिस की मौजूदगी में सात फेरे हुए हैं।

विज्ञापन
Meerut: Controversy for dancing in procession, three injured, rounds in the presence of police
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ से सटे खरखौदा में गांव जाहिदपुर में बरात में चढ़त के दौरान डांस कर रही महिलाओं के बीच गांव के ही दूसरे वर्ग के लोग जबरन घुसकर डांस करने लगे। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दूसरे समुदाय के लोगों ने बरातियों और दुल्हन पक्ष के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें दुल्हन पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायल पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन ने फेरे लिए। आरोपी पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


रविवार को क्षेत्र के गांव जाहिदपुर निवासी विजेंद्र पाल की बेटी का विवाह था। बरात मेरठ के रोहटा रोड से गांव जाहिदपुर में आई थी। दुल्हन पक्ष के अनुसार, रविवार रात चढ़त के दौरान बराती डांस करते हुए दुल्हन के मकान वाली गली में पहुंच।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर : प्रधान के पति ने युवक के गले में मफलर डालकर गली में घसीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


बरात में आई महिलाएं भी डांस करने लगी। इसी दौरान गांव जाहिदपुर निवासी दूसरे समुदाय के कुछ युवक डांस कर रही महिलाओं के बीच में घुस गए और डांस करने लगे। बरातियों ने इन युवकों का विरोध किया। इस दौरान कुछ कहासुनी भी हो गई। आरोपी युवक वहां से लौट गए।


आरोप है कि उक्त युवक बाद में लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और बरातियों व दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ जमकर मारपीट की। इसमें दुल्हन पक्ष के रिश्तेदार ततीना निवासी मोहित, दुल्हन का भाई मुकेश व एक अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन ने फेरे लिए। दुल्हन पक्ष की ओर से पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed