फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Woman Dies Under Suspicious Circumstances, Family Alleges Murder by In-Laws

Saharnpur: विवाहिता की संदिग्ध मौत, चेहरे और शरीर पर चोट के निशान, मायके पक्ष ने लगाया पीटकर हत्या का आरोप

Thu, 23 Jul 2026 04:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Jul 2026 04:47 PM IST
सार

सहारनपुर के गंगोह में 32 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि विवाहिता सीढ़ियों से गिरकर घायल हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Saharanpur Woman Dies Under Suspicious Circumstances, Family Alleges Murder by In-Laws
विवाहिता का फाइल फोटो, विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गंगोह में मोहल्ला टाकान स्थित माता शेरावाली मंदिर के पास बृहस्पतिवार को विवाहिता काजल (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि काजल सीढ़ियों से गिरकर घायल हुई थी।

विज्ञापन


मायके पक्ष ने पीटकर हत्या का लगाया आरोप
कोतवाली देहात क्षेत्र के नस्तरपुर गांव निवासी काजल के पिता संजय कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब 11 वर्ष पहले हुई थी। काजल के तीन बच्चे लवकुश (10), लविश (7) और लक्ष्य (2) हैं।
विज्ञापन


संजय कुमार के अनुसार, उनके दामाद घर खर्च के लिए पर्याप्त पैसे नहीं देते थे। बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी वह स्वयं उठा रहे थे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दामाद ने फोन कर सूचना दी कि काजल सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मौके पर पहुंचने तक काजल की मौत हो चुकी थी। पिता का आरोप है कि काजल के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। उन्होंने पति और अन्य ससुरालियों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: नामचीन जगन छोले-भटूरे की दुकान पर चला बुलडोजर, मालिक ने दिखाया कोर्ट का स्टे, फिर भी न रुकी कार्रवाई

ससुराल पक्ष बोला- सीढ़ियों से गिरकर हुई मौत
ससुराल पक्ष ने मायके के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। उनके अनुसार, काजल सुबह सीढ़ियों से गिरकर घायल हुई थी।

ससुराल पक्ष का कहना है कि काजल के पति ने चिकित्सक को घर बुलाया था। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर प्राप्त हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पति सब्जी बेचता है, काजल चलाती थी ढाबा
परिजनों के अनुसार, काजल ने स्वयं सहायता समूह से ऋण लेकर कुछ दिन पहले ही सहारनपुर मार्ग पर ढाबा शुरू किया था। उसका पति सब्जी की ठेली लगाता है। ढाबे के संचालन को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। 

परिजनों के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। मामला थाने तक पहुंचा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया था।

ग्राहक के यहां रोटी लेकर जाने पर हुआ था विवाद
काजल की सास के अनुसार, बुधवार रात करीब नौ बजे काजल एक ग्राहक के यहां रोटी देने जाने की बात कह रही थी। इस पर उसके पति ने नाराजगी जताई और ग्राहक को ही ढाबे पर बुलाने की बात कही। 

बताया गया कि काजल स्वयं ग्राहक के यहां जाने पर अड़ी रही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस अब सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed